Bihar: वेलेंटाइन डे पर लगेगा CM नीतीश का जनता दरबार, 22 को होगा समाज सुधार अभियान

बिहार (Bihar) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का अगला जनता दरबार (CM Janta Darbar) कार्यक्रम 14 फरवरी यानी महीने के दूसरे सोमवार को होने वाला है। इसके बाद यह कार्यक्रम तीसरे सोमवार यानी 21 फरवरी (CM Nitish Janta Darbar Next Date) को आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को कोरोना विरोधी टीकाकरण की दोनों डोज लेना अनिवार्य है। इसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।

CM Nitish Kumar

सीएम का जनता दरबार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पूर्व में हुए कार्यक्रम भी महीने के दूसरे और तीसरे सोमवार को निर्धारित विभागों की सुनवाई पर किए गए हैं। इसके साथ ही अब मुख्यमंत्री इस महीने के दूसरे और तीसरे सोमवार को जनता दरबार में जनता की परेशानियों को सुनने वाले है।

CM Nitish Kumar Janta Darbar

whatsapp channel

google news

 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री का समाज सुधारक अभियान भी 22 फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा। इसी दिन से भागलपुर में समाज सुधार अभियान के मद्देनजर सभा भी होगी, जिसमें भागलपुर और बांका जिले की जीविका दीदियों से मुख्यमंत्री सीधे तौर पर संवाद करेंगे।

CM Nitish Kumar Janta Darbar

समाज सुधारक अभियान का होगा आगाज

बता दे 23 फरवरी को मुख्यमंत्री कि यह सभा जमुई में होगी, जिसमें जमुई, शेखपुरा, मुंगेर और लखीसराय जिले की जीविका दीदियां शामिल होंगी और मुख्यमंत्री से सीधे तौर पर संवाद करेंगी। इसके अलावा 26 फरवरी को बेगूसराय में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बेगूसराय के साथ खगड़िया जिले की जीविका दीदियां भी मुख्यमंत्री से संवाद करेंगी।

CM Nitish Kumar Janta Darbar

बता दे इस दौरान मुख्यमंत्री शराबबंदी के साथ-साथ दहेज मुक्त विवाह और बाल विवाह जैसे सात महत्वपूर्ण मुद्दों पर संबंधित जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा भी करेंगे। साथ ही इससे संबंधित आदेश की कैबिनेट विभाग को जारी कर दिया जाएगा। याद दिला दें 4 जनवरी को करोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यमंत्री के जनता दरबार को बीते महीने स्थगित करने का फैसला किया गया था।

Share on