टीचर पर आया था नीतीश कुमार का दिल, पत्नी की मौत पर फूट-फूटकर रोए थे बिहार के सीएम

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) बिहार की राजनीति (Bihar Politics) का एक ऐसा नाम जो सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया। पूरे देश में नीतीश कुमार इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने लगातार सात बार किसी राज्य के मुख्यमंत्री (CM Nitish Kumar) का पदभार संभाला हो। नीतीश कुमार का नाम हमेशा से उनके राजनीतिक फैसलों और बयानों के चलते सुर्खियों में छाया रहता है, लेकिन वह अपने निजी जिंदगी (Nitish Kumar Life Story) को हमेशा कैमरे की सुर्ख़ियों से बचा कर रखते हैं। यही वजह है कि अगर नीतीश कुमार की जिंदगी के झरोखे में झांका जाए, तो उन्होंने अपनी जिंदगी को अपने मुताबिक बेहद आम तरीके से जिया है।

Nitish Kumar wife Manju Sinha

मंजू संग नीतीश ने की थी इंटर कास्ट मैरिज

साधारण जिंदगी के मुरीद नीतीश कुमार का दिल कभी मंजू नाम (Nitish Kumar And Manju Sinha Love Story) की एक बेहद साधारण दिखने वाली टीचर के लिए धड़का था। यह मंजू ही उनकी पत्नी बनी थी। नीतीश कुमार ने इंटर कास्ट मैरिज (Nitish Kumar intercaste Marriage) करते हुए मंजू की मांग में सिंदूर भरा था। दरअसल नीतीश कुमार ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते थे और मंजू सामान्य जाति परिवार से आती थी।

Nitish Kumar wife Manju Sinha

whatsapp channel

google news

 

दोनों ने साल 1973 में कोर्ट मैरिज करते हुए लोगों की जाति भेदभाव की धारणा को तोड़ा था। हालांकि दोनों की ये प्रेम कहानी ने ज्यादा लंबा सफर तय नहीं कर पाई। साल 2007 में नीतीश कुमार की पत्नी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Nitish Kumar wife Manju Sinha

पत्नी के निधन से टूट गए थे नीतीश कुमार

पत्नी के निधन ने नीतीश कुमार को पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया था। जब उनकी मौत हुई तो पत्नी की अर्थी को कंधा देने के दौरान भी नीतीश कुमार लगातार रो रहे थे। घर से लेकर शमशान तक पत्नी के अर्थी को कंधे पर लिए नीतीश कुमार की आंखों के आंसू रुक नहीं रहे थे। नीतीश कुमार अपनी पत्नी से इतना प्यार करते थे कि पत्नी के निधन के बाद उन्होंने दूसरी शादी भी नहीं की।

Also Read:  बिहार : इस दिन से खुल रहा नवादा का ककोलत जलप्रपात, गर्मी में लीजिये कूल-कूल ककोलत झरना का मज़ा

Nitish Kumar wife Manju Sinha

बेटा राजनीति से रहता है दूर

नीतीश कुमार और मंजू का एक बेटा भी है, जिसका नाम निशांत कुमार है। निशांत कुमार ने भी अपने पिता की तरह इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। बिहार के मुख्यमंत्री का बेटा होने के बावजूद भी निशांत राजनीति से दूर रहना ही पसंद करते हैं। बेहद कम ही वह कैमरे के सामने नजर आते हैं। इतना ही नहीं निशांत कुमार अपने पिता के साथ राजनीतिक कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं होते और उनका कहना है कि वो राजनीति का रुख भी नहीं करना चाहते।

नीतीश कुमार

 

निशांत अध्यात्म से काफी जुड़े हुए हैं। वह अपने जीवन में अपनी राह और अपनी जिंदगी उसी पद पर गुजारना चाहते हैं। निशांत अपने पिता के कामों से खुश है, लेकिन वह अपने पिता के कामों में उनके साथ राजनीतिक पद पर नहीं चलना चाहते। निशांत का कहना है कि आज उनके पिता को जनता उनके कामों की वजह से जानते हैं और सराहती है।

Nitish Kumar Son Nishant Kumar

बेटे हैं पिता से ज्यादा अमीर

नीतीश कुमार ने 7 बार अब तक मुख्यमंत्री का पदभार संभाला है, लेकिन बात अगर उनकी संपत्ति की करें तो उनके पास अपने बेटे से भी कम संपत्ति है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक जहां नीतीश कुमार के पास 16 लाख 23 हजार रुपए की चल अचल संपत्ति है, तो वहीं मौजूदा समय में उनके बेटे के पास 2 करोड़ 43 लाख रुपए की चल अचल संपत्ति है।

Share on