बिहार में होगी हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की तरह ही इन खास सेब की खेती? होगी बंपर कमाई

बदलते बिहार की तस्वीर (Growing Bihar) में अब राज्य के कई जिलों में सेब की खेती होती भी नजर आएगी। दरअसल बिहार और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जल्द ही सेब की खेती (Apple farming Business In Bihar-UP) की शुरुआत की जाएगी। इस कड़ी में बिहार के सात से आठ जिलों में पहली बार सेब के बगीचे लगाए गए हैं। इस कड़ी में बिहार में खासतौर पर हरमन-99 के सेब व पौधे लगाए जाएंगे। वहीं बिहार और यूपी में सेब की खेतीApple farming Business In Bihar) को लेकर गर्म जलवायु सभी के लिए परेशानी की वजह है, कि आखिर कैसे इस गर्म जलवायु में बिहार और यूपी में सेब की खेती का पाना संभव हो सकता है?

Bihar Apple farming Business

यूपी बिहार में कैसे होगी सेब की खेती

बिहार और यूपी में सेब की खेती को लेकर सभी के मन में अलग-अलग तरह के सवाल है, कि आखिर कैसे इस जलवायु में यहां सेब की खेती संभव हो सकती है। क्या किसान इसके लिए कोई नई प्रक्रिया अपनाएंगे? गर्म जलवायु में सेब की खेती करने पर उसमें जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसा स्वाद आ पाएगा?

Bihar Apple farming Business

whatsapp channel

google news

 

यह बात सभी जानते हैं कि भारत में सेब की खेती ज्यादातर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में होती है, लेकिन अब देश के दूसरे राज्यों में भी इसकी शुरुआत की जा रही है। खास तौर पर बिहार के 7 जिलों में सेब की खेती शुरू की जा रही है। हालांकि बिहार में हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर जैसी मिट्टी नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि हरमन-99 वैरायटी के सेब की खेती की जा सकती है। ऐसे में चाहे वह जमीन पथरीली हो, दोमट हो या फिर लाल ही क्यों ना हो… सेब की खेती बिहार और यूपी की धरती पर करना भी संभव है।

Bihar Apple farming Business

बता दे बिहार के बेगूसराय, वैशाली, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर और गया के कुछ किसान अपने-अपने स्तर पर सेब की खेती कर रहे हैं। जहां पौधों का विकास भी अच्छे से संभव हो रहा है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि बिहार में पैदा होने वाले सेब से भी वैसा ही टेस्ट कलर और साइज होगा जैसा हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में होता है।

Share on