पटना नगर निगम पीपीपी मोड पर बनाएगा तीन शॉपिंग मॉल, शहर के इन भागों के होगा निर्माण

इस बार बिहार मे नगर निगम बजट (Bihar Municipal Budget)  के मद्देनजर आम लोगों के लिए खुशी की खबर है। दरअसल कुछ महीने के बाद ही बिहार मे नगर निगम चुनाव (Nagar Nigam Chunav) है ऐसे में जनता को लुभाना तो बनता है। गौरतलब है कि बुधवार यानी आज निगम पार्षद की 11वीं अहम बैठक में बजट पेश किया गया। इस बार पटना नगर निगम को ₹1740 करोड़ रूपये का बजट मिलने वाला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बजट में 1788 करोड़ की आय तो वही 1740 करोड़ रुपए का व्यय प्रस्ताव नगर निगम के सामने रखा जाएगा।

Bihar Nagar Nigam Budget
File Image

क्या कहता है बिहार का नगर निगम बजट

ऐसे में इस बार करीब 48 करोड़ रूपये के फायदे के साथ नगर निगम प्रशासन के समक्ष बजट पेश कर रहा है। बता दें पिछली बार बजट 2021-22 में 1499 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था। पिछले साल आय 1499 करोड़ और व्यय 1359 करोड रुपए का था। ऐसे में पिछली बार की तुलना में 241 करोड रुपए अधिक बजट पेश किया जा रहा है। चुनावी वर्ष इस बार के बजट में पहले की तुलना में अधिक रखने का सबसे बड़ा कारण है।

 

पटना में खुलेंगे तीन शॉपिंग मॉल

बता दे इस बार पीपीपी मोड पर तीन शॉपिंग मॉल बनाने की तैयारी भी चल रही है। इसके लिए शहर के तीन इलाकों का चयन किया गया है। इस कड़ी में पहला मॉल राजेंद्र नगर मोड़ के पास बनेगा, जिसकी लागत 113.99 करोड़ रुपए होगी। दूसरा मॉल 66.43 करोड़ रुपए की लागत से आर्य कुमार रोड में मछुआ टोली के पास बनेगा। तो वहीं तीसरा मॉल खेतान मार्केट के नजदीक भवर पोखर पार्क के पास 37.50 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा।

whatsapp channel

google news

 
Also Read:  बिहार: मात्र 300 रुपए के टिकट मे लीजिये हवाई जहाज मे बैठ कर खाने का मज़ा, मिलेगी 5 स्टार होटल जैसी फ़ैसिलिटी
Bihar Nagar Nigam Budget
File Image

कहां खर्च होगा बजट का कितना हिस्सा

बता दे इन तीनों मॉल को बनाने की कुल लागत 217.92 करोड रुपए की होगी, जिसका प्रस्ताव निगम की ओर से रखा गया है। इसमें नगर निगम का शेयर 50 फीसदी यानी 108.96 करोड़ों रुपए का होगा। इसके अलावा गलियों व चौक चौराहों के विकास पर 446.67 करोड़ रुपए का प्रावधान है। इसमें नाली-गली पर 173 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा वार्ड पार्षद योजना का बजट 60 करोड़ है।

Bihar Nagar Nigam Budget

इसके साथ ही राज्य के कई हिस्सों में वेल्डिंग जोन बनाने के लिए 8.65 करोड रुपए का बजट रखा गया है। चौक चौराहों पर 5 करोड रुपए खर्च कर फाउंटेन भी लगाए जाएंगे और रैन बसेरे के लिए 1.95 करोड रुपए की बजट राशि तय की गई है। साथ ही ड्रॉपिंग ग्राउंड रामचक की बाउंड्री वॉल बनाने के लिए 5.50 करोड रुपए का बजट तय किया गया है व तालाबों के पुनर्निर्माण में 8.80 करोड रुपए का बजट पास किया जाएगा।

Share on