बिहार: गर्लफ्रेंड से मिलने गये लड़के को मंदिर मे करनी पड़ी शादी, जाने क्या है पूरा मामला

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 24 जुलाई 2021, 1:48 अपराह्न

बेगुसराय मे एक प्रेमी को छुप छुपाकर अपनी प्रेमिका से मिलना भारी पड़ गया। लड़की के पिता ने लड़के को देख लिया और शोर मचा मचा कर पूरे गाँव वाले को इकठ्ठा कर लिया। इसके बाद गाँव वाले ने लड़के को उसकी प्रेमिका से शादी करने के लिए कहा, लेकिन प्रेमी ने शादी से इंकार कर दिया जिसके बाद गाँव के लोगों ने जबरदस्ती उन दोनों की शादी शिव मंदिर मे करा दी। यह पूरा मामला चेरिया बरियारपुर गांव की है। अब खांजहांपुर पंचायत के वार्ड नंबर-7 में हुई इस शादी का वीडियो वायरल हो रहा है।

गाँव वाले के मुताबिक छौड़ाही ओपी क्षेत्र के बखड्डा निवासी दिनेश ठाकुर के बेटे हरिमोहन कारु का लक्ष्मी कुमारी से पिछले 4 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। पहली बार वे दोनों एकंबा गांव में एक शादी समारोह मे मिले थे, जिसमे हरिमोहन अपनी मौसी के घर गया था, जबकि लक्ष्मी अपने ननिहाल आई हुई थी। इसी दौरान दोनों को पहली नज़र मे एक दूसरे से प्यार हो गया। इसके बाद मुलाकातों का दौर शुरू हो गया। दोनो छुप-छुपाकर मिलने लगे। हरिमोहन लक्ष्मी से मिलने खांजहांपुर आने लगा। लेकिन इस तरह एक अजनबी लड़के का बार बार गाँव मे आना गाँव वाले को खलने लगा।

पिता ने मिलते हुए देख लिया

दोनों के प्रेम कहानी की भनक पूरे गाँव को लग गई। जब गुरुवार के दिन हरिमोहन अपनी प्रेमिका से मिलने गाँव मे आया तो लक्ष्मी के पिता संजीत ठाकुर ने उसे देख लिया। इसके बाद उन्होंने गाँव के लोगों को बुला लिया। लोगों ने हरिमोहन को लक्ष्मी से शादी करने का प्रस्ताव दिया, लेकिन वह अभी शादी नहीं करना चाहता था। इसके बाद लोगों ने जबरन उनकी शादी करवा दी।

फिर करा दी गयी शादी

22 जुलाई के दिन गांव मे स्थित शिव मंदिर में दोनों की हिंदू रीति-रिवाज से शादी करवाई गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि प्रेमी जबरन प्रेमिका के मांग में सिंदूर डाल रहा है। शादी के वक्त किसी ने इसका वीडियो बना लिया और देर शाम होते होते यह वायरल भी हो गया। अब लोग शादी का वीडियो देखकर नवदंपती को आशीर्वाद दे रहे हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।