एक बेटी के पिता पर आया पवन सिंह की लुलिया का दिल, यश कुमार से Nidhi Jha ने की सगाई

भोजपुरी सिनेमा जगत (Bhojpuri Cinema) में पवन सिंह (Pawan Singh) के लुलिया (Pawan Singh Luliya) के नाम से मशहूर निधि झा (Nidhi Jha) और भोजपुरी के मशहूर सिंगर-एक्टर यश कुमार (Yash Kumar) ने सगाई कर सभी को चौंका दिया है। दोनों ने घरवालों की मौजूदगी में अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस निधि झा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के साथ साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम (Nidhi Jha Instagram) पर अपनी एक वीडियो शेयर की, जिसमें वह अपने फ्यूचर हसबैंड यश कुमार (Yash kumar-Nidhi jha Ring Ceremony) के साथ नजर आ रही हैं।

Yash kumar-Nidhi jha Ring Ceremony

यश कुमार की हुई निधी झा

निधि झा और यश कुमार ने अपने परिवार की मौजूदगी में सगाई की। अपनी सगाई की वीडियो को शेयर करते हुए निधि झा ने कैप्शन में लिखा- अब उनका यश के साथ रिश्ता ऑफिशल हो चुका है। वही निधि झा और यश कुमार के इस ऑफिशल स्टेटमेंट के बाद भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। हर कोई उन्हें नए जीवन की शुरुआत के लिए बधाइयां दे रहा है।

Yash kumar-Nidhi jha Ring Ceremony

whatsapp channel

google news

 

बेहद खूबसूरत लग रही है निधी धा

अपनी सगाई की सभी तस्वीरों में निधि झा बेहद खूबसूरत लग रही है। इस दौरान उन्होंने सिमरी गाउन पहना है, और उनकै हैवी मेकअप जो उनकी खूबसूरती को और भी बढ़ा रहा है। उनकी सगाई की तस्वीरों में एक तस्वीर वो है, जिसमें यश घुटनों के बल पर बैठे उन्हें प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। अपनी इसी तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने पति को जन्मदिन की बधाई भी दी है।

Yash kumar-Nidhi jha Ring Ceremony

ऑनस्क्रीन जोड़ी की ऑफस्क्रीन सगाई

बता दें निधि झा और यश अब ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन पार्टनर भी बन गए हैं। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर हमेशा लोगों ने काफी पसंद किया है। वही ऑफस्क्रीन यह जोड़ी कितना कमाल दिखाती है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। तस्वीरों में दोनों की लव केमिस्ट्री साफ झलक रही है।

Yash kumar-Nidhi jha Ring Ceremony

निधि झा और यश कुमार अपनी रिंग सेरेमनी में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। इस दौरान दोनों की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। दोनों के चेहरे का ग्लो एक-दूसरे के साथ खड़े साफ नजर आ रहा है।

Yash kumar-Nidhi jha Ring Ceremony

तलाक शुदा एक बच्ची के पिता पर आया निधी का दिल

बता दे यश कुमार तलाकशुदा है उनकी पहली पत्नी भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह है, जिनके साथ उनकी एक बेटी भी है। बेटी का नाम आदित्य कुमार है। हालांकि अब इस जोड़ी का तलाक हो चुका है और दोनों अपनी-अपनी जिंदगी में मुव-ऑन कर चुके हैं।

Yash kumar-Nidhi jha Ring Ceremony

बता दे निधि झा और यश भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कई फिल्मों में एक साथ नजर आ चुके हैं। निधि झा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री है। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा के अलावा कई हिंदी टेलीविज़न धारावाहिक में भी काम किया है। बात उनकी अपकमिंग फिल्मों की करें तो बता दे घरवाली बाहरवाली 2, परशुराम, लाडो, बेटी नंबर 1, थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार और दंडनायक जैसी फिल्में शामिल है।

Share on