Bagwant Mann Wedding: CM भगवंत मान करने जा रहे हैं दूसरी शादी, जाने कौन है डॉ. गुरप्रीत जिन पर अटका मुख्यमंत्री जी का दिल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक बार फिर शादी (CM Bhagwant Mann Wedding) के बंधन में बनने वाले हैं। गुरुवार को भगवंत मान डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी करने वाले हैं। बता दें भगवंत मान की शादी (Bhagwant Mann Wedding) में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) भी शामिल होंगे। भगवंत मान 48 साल(Bhagwant Mann Age) के हैं और यह उनकी दूसरी शादी है। भगवंत मान की पहली पत्नी का नाम इंद्रप्रीत कौर (Bhagwant Mann And Gurpreet Kaur Wedding) है, जिनसे उनका आधिकारिक तौर पर तलाक हो चुका है। भगवंत मान के दो बच्चे भी हैं। हाल ही में जब भगवंत मान ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी तो इस दौरान उनके दोनों बच्चे इस समारोह में शामिल हुए थे।

CM Bhagwant Mann Wedding

कौन है भगवंत मान की पहली पत्नी

भगवंत मान की पहली पत्नी का नाम इंद्रप्रीत कौर है। भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर के दो बच्चे भी हैं। भगवंत मान से आधिकारिक तौर पर तलाक लेने के बाद उनकी पहली पत्नी इंदरप्रीत कौर अपने दोनों बच्चों के साथ अमेरिका में रहती है।

2015 में हुआ था पहली पत्नी से तलाक

भगवंत मान ने अपने करियर की शुरुआत एक कॉमेडियन के तौर पर की थी। इसके बाद वह एक राजनेता बने और आज वह पंजाब के मुख्यमंत्री हैं। भगवान ने साल 2014 में पहली बार संगरूर से सांसद पद हासिल किया था। इस दौरान उनकी पत्नी इंद्रजीत कौर ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनावी मैदान में उनका चुनाव-प्रचार किया था। हालांकि साल 2015 में ही दोनों अलग हो गए और साल 2019 में जब एक बार फिर भगवंत मान संगरूर से चुनाव जीते, तब वह अकेले थे।

whatsapp channel

google news

 

CM Bhagwant Mann Wedding

पत्नी और बच्चे से ऊपर पंजाब को चुना

भगवंत मान ने इस दौरान कहा था कि वो राजनीति की वजह से ही परिवार को समय नहीं दे पा रहे थे और इसी के चलते उनकी पत्नी ने उन्हें तलाक देकर उनसे दूरी बना ली थी। इतना ही नहीं तलाक के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी लिखी थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि- उन्होंने पंजाब को अपने परिवार से ऊपर चुना है। राजनीति के लिए वह अपनी पत्नी से अलग हो गए हैं। वहीं अब उनकी दूसरी शादी की खबर ने सभी को चौंका दिया है।

भगवंत मान की शादी में पहुंचेगे केजरीवाल

इसके बाद साल 2022 में पंजाब की आम आदमी पार्टी ने उन्हें बतौर सीएम उम्मीदवार मैदान में उतारा और प्रचंड जीत के साथ 16 मार्च 2022 को उन्होंने सीएम पद की शपथ ली। भगवान मान की दूसरी शादी चंडीगढ़ में होगी और इस कार्यक्रम में कुछ ही लोगों को बुलाया जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस शादी समारोह में शिरकत करेंगे।

CM Bhagwant Mann Wedding

कौन है भगवंत मान की दूसरी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर

भगवंत मान की होने वाली पत्नी को लेकर अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक वह उनके परिवार की करीबी हैं। काफी लंबे समय से भगवांत मान और उनकी होने वाली पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर एक-दूसरे को जानते थे। भगवंत मान की मां और बहन ने ही उनके लिए डॉक्टर गुरप्रीत कौर को पसंद किया है।

Share on