Best Selling Electric Cars: ये हैं देश की बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कारें, खरीदने का है मन तो देख ले लिस्ट

India Best Selling Electric Cars: दुनिया भर के तमाम देशों में इन दिनों इलेक्ट्रिक कार की डिमांड तेजी से बढ़ती जा रही है। इस कड़ी में भारतीय ऑटो सेक्टर भी इससे अछूता नहीं है। भारतीय ऑटो सेक्टर में भी इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से आसमान छू रही है। बढ़ती लोकप्रियता के साथ ही इन कारों के फीचर्स और माइलेज को लेकर भी लोगों के बीच खासा रुझान देखने को मिल रहा है। वही बात अगर देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कारों की करें, तो इस लिस्ट में Tata Nexon EV, Tata Tigor EV, MG ZS EV, Hyundai Kona Electric के साथ-साथ चाइनिज कार BYD e6 का नाम भी शामिल है।

टाटा मोटर्स भारत के इलेक्ट्रिक यात्री वाहन सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कार बाजार सेगमेंट में सबसे ज्यादा 80% के करीब की हिस्सेदारी शामिल है। ऐसे में बात सितंबर 2022 के वीकली चार्ट के आधार पर करें तो आइए बताते हैं कि सितंबर महीने में बिकने वाली सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कार कौन सी है…?Tata Nexon EV

Tata Nexon EV

सितंबर 2022 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में Tata Nexon EV का नाम सबसे टॉप पर बै। बता दे इस इलेक्ट्रिक कार की 2,847 इकाइयों की बिक्री इस दौरान हुई थी। बता दें यह कार दो वर्जन- प्राइम और मैक्स में लॉन्च की गई है, जिसकी कीमतें 14.99 लाख रुपये से लेकर 20.04 लाख रुपये, एक्स-शोरूम तक है।Tata Tigor EV

Tata Tigor EV

इस लिस्ट में दूसरा नाम Tata Motors का है। बिक्री चार्ट के मुताबिक सितंबर 2022 में Tigor EV की 808 यूनिट बिकी हैं। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक भी दिया है। बात कीमत की करे तो बता दे कि Tata Tigor EV की कीमत 12.24 लाख रुपये, एक्स-शोरूम से शुरू है।Hyundai Kona Electric

whatsapp channel

google news

 

Hyundai Kona Electric

इसके अलावा दक्षिण कोरियाई कार निर्माता कंपनी ने भी पिछले महीने भारत में Kona Electric की 121 यूनिट बेची हैं। इस कारम में आपकों 39.2 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है। बता दे Hyundai Kona Electric की मौजूदा कीमत 23.84 लाख रुपये है। याद रखे सभी कारों की यहां दी गई कीमत एक्स-शोरूम के आधार पर दी गई है।MG ZS EV

MG ZS EV

एमजी मोटर इंडिया की ओर से इस साल की शुरुआत में जेडएस ईवी के अपडेट वर्जन को लॉन्च किया गया था। सितंबर 2022 में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की 412 इकाइयां बेची गईं है। बात कीमत की करे तो बता दे MG ZS EV की मौजूदा कीमत 22.58 लाख रुपये एक्स-शोरूम से शुरू है।BYD e6

BYD e6

सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में चीनी कंपनी BYD का नाम भी शामिल है। दरअसल BYD e6 MPV की इस महीने में 63 यूनिट बिकी हैं। BYD e6 इलेक्ट्रिक MPV में 71.7 kWh बैटरी पैक के साथ आपकों मिलती है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 29.15 लाख रुपये है।

Share on