महज 50 रुपये जमा करें रोजना, बड़ी होगी बेटी तो मिलेंगे साढ़े 6 लाख; कोई नहीं बताएगा LIC की ये जबरदस्त पॉलिसी

LIC Aadhaar Shila Policy : भारतीय जीवन बीमा निगम ग्राहकों के आज के साथ-साथ उनके आने वाले कल को सुरक्षित करने के तहत कई योजनाओं का क्रियान्वयन करता है। इसका सबसे अच्छा फायदा कमाई वाले लोगों को मिलता है, जिनका कल वह अपने आज में ही सुरक्षित कर सकते हैं। इस कड़ी में एलआईसी की ओर से हाल ही में एक नई पॉलिसी शुरू की गई है, जिसका नाम आधारशिला पॉलिसी है। इसमें आज निवेश कर महिलाएं अपने कल को सुरक्षित कर सकती हैं। क्या है एलआईसी की जीवन आधार शिला पॉलिसी? आइए हम आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

क्या है जीवन आधार शिला पॉलिसी(LIC Aadhaar Shila Policy)?

एलआईसी आधारशिला योजना को खासतौर पर महिलाओं के लिए शुरू किया गया है। यह खास तौर पर महिलाओं के लिए शुरु की गई नॉन लिंक्ड व्यक्तिगत जीवन बीमा स्कीम है। इस स्कीम में परिपक्वता पर एक निश्चित भुगतान कर आप इस पॉलिसी के तहत अपने कल को सुरक्षित बना सकते हैं। इस पॉलिसी की अवधि के दौरान दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थिति में अगर पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है तो इस स्थिति में परिवार के वित्तीय सहायक को इसकी राशि दी जाती है।

महिलाओं के लिए खास है आधार शिला योजना(LIC Aadhaar Shila Policy)

बता दे आधार कार्ड धारक कोई भी महिला इस योजना में आवेदन कर सकती है। इसमें न्यूनतम आयु 8 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष की होती है। यानी 8 वर्ष की उम्र की कोई भी लड़की इस पॉलिसी को ले सकती है। इस पॉलिसी की अवधि 10 से 20 साल की होती है। इस योजना के तहत बीमा राशि 2 लाख से से लेकर 5 लाख रुपए तक होती है। खास बात ये है कि इस पॉलिसी में 3 साल के बाद आपको लोन लेने की सुविधा मिल जाती है।

50 रुपये रोजाना जमा करने पर मिलेंगे 6 लाख

उदाहरण के तौर पर अगर कोई महिला 21 साल की उम्र में 20 साल के लिए जीवन आधारशिला प्लान में जमा करती है, तो उसे सालाना 18,976 रुपए जमा करने होंगे। इस हिसाब से 20 साल की अवधि में वह करीब 3,80000 रुपए जमा करने होंगे। वही इस प्लान के मैच्योर होने पर उसे 6,62,000 रुपये मिलेंगे। इसमें 5 लाख रुपए मूल बीमाधन और 1 लाख 6,27,500 लॉयल्टी एडिशन होगा।

whatsapp channel

google news

 

वहीं अगर यह प्लान 8 साल की लड़की लेती है, तो खास बात यह है कि वहां प्रीमियम की राशि कम हो जाती है। साथ ही आपको इसमें कम जमा पर ज्यादा रिटर्न मिलता है। इसकी ज्यादा और आधिकारिक जानकारी के लिए आपको एलआईसी की ऑफिशल वेबसाइट पर वीजिट करना होगा या एलआईसी के दफ्तर जाकर इसके बारे में जानकारी जुटानी पड़ेगी।

मृत्यु की स्थिति में नॉमिनी को मिलेगा पैसा

इस पॉलिसी की एक और सबसे बड़ी खासियत यह है कि मैच्योर होने पर पॉलिसी धारक चाहे तो मैच्योरिटी का पैसा हर साल किस्तों में भी हासिल कर सकता है। बता दे इस योजना में पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाने पर नॉमिनी को उसके पैसे दे दिए जाते हैं। यह राशि वार्षिक प्रीमियम का 7 गुना सम एश्योर्ड अमाउंट का 110% तक होती है। इस तरह यह जीवन आधार शिला योजना महिलाओं के आज में ही उनके कल को सुरक्षित बनाती है।

ये भी पढ़ें- लूट लो ऑफर ! ये कंपनी ट्रेन, बस और फ्लाइट की टिकट पर दे रहा भारी छूट, Independence day तक ऑफर1

Share on