Sunday, September 24, 2023

मुर्गे के पंख का बिजनेस कर करोड़पति हुआ शख्स, जमकर हो रही पैसों की बरसात

Business Idea: बदलते दौर के साथ लोग नौकरियां छोड़ अपने बिजनेस को खड़ा करने की प्लानिंग कर रहे हैं, क्योंकि नौकरी में मिलने वाला सैलरी पैकेज उनकी इच्छाओं और जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी नहीं है। कुछ ऐसे ही सोच के साथ एक व्यक्ति ने मुर्गे के पंखों से एक कारोबार शुरू किया। हैरान करने वाली बात यह है कि उसका यह कारोबार आज ताबड़तोड़ चल रहा है। इतना ही नहीं उनके इस कारोबार से पैसों की इतनी बरसात हो रही है कि वह करोड़पति बन गये है। अगर नहीं यकीन तो आइए हम आपको मुर्गे के पंखों से कारोबार शुरू कर करोड़पति बने इन दो शख्स के बिजनेस आइडिया के बारे में बताते हैं और साथ ही बताते हैं कि कैसे आज उनका यह कारोबार तेजी से चल रहा है।

मुर्गे के पंख से बनाता है कपड़े

ये बिजनेस आइडिया दो लोगों का है। दोनों शख्स मुर्गे के पंख से कारोबार करते है। इनका बिजनेस पूरी तरह से मुर्गे के पंखों पर बेस है। दरअसल यह मुर्गे के पंखों से कपड़े बनाकर कपड़ों की एक इंडस्ट्रीज खड़ी करना चाहता है। खास बात यह है कि इस शख्स द्वारा मुर्गे के पंखों द्वारा तैयार किए गए कपड़े लोगों को काफी पसंद भी आते हैं। यही वजह है कि लोग इन्हें हर दाम पर खरीदते हैं और उनको इसके जरिये बंपर कमाई भी होती है।

क्या है मुर्गे के पंख का यह बिजनेस आइडिया

दरअसल हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं उसका नाम मुदिता और राकेश है। यह दोनों मिलकर मुर्गे के पंख से यह कारोबार करते हैं। इनको यह आइडिया कॉलेज की पढ़ाई के दौरान आया था। राकेश ने खुद अपने इस बिजनेस आइडिया के बारे में बात करते हुए कहा कि- उन्होंने इस काम की शुरुआत ₹16000 से की थी और कुछ समय बाद उन्होंने अपने इस कारोबार का ऑफिशियल तौर पर रजिस्ट्रेशन भी कराया। आज उनकी मुदिता एंड राधेश प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी भी है।

whatsapp

आज उनकी ये कंपनी करोड़ों का कारोबार करती है। उन्होंने बताया कि वह कॉलेज के दौरान जब पढ़ाई कर रहे थे, तो उन्हें कचरे से कुछ बनाने का काम मिला और इसी दौरान उनके दिमाग में मुर्गे के पंखों से कपड़े बनाने का आइडिया आया और तब से वह अपने इस आईडिया के साथ ही काम कर रहे हैं।

करोड़ों कमाते है और हजारों को रोजगार भी दिया

मुदिता और राधेश ने अपने इस कारोबार के जरिए सिर्फ करोड़ों कमाए ही नहीं है, बल्कि वह हजारों लोगों को काम भी दे चुके हैं। आज उनके साथ कुल 1200 लोग काम करते हैं, जो उनके इस मुर्गे के पंखों से कपड़े बनाने के सपने को हकीकत का रूप देते हैं। बता दे उनकी कंपनी अपने साथ काम करने वाले लोगों को 8000 से 12000 तक सैलरी देती है। वह मशीनों की मदद से यह काम करते हैैं।

google news

बात मुर्गे के पंखों से बनने वाले इन कपड़ों की कीमत की करें तो बता दे कि यह काफी सस्ते होते हैं। मुदित और राधेश के द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक तकरीबन 7 दिन में एक कपड़ा तैयार होता है। पंखों से जो कपड़ा डिजाइन किया जाता है, वह बेहद मुलायम और खूबसूरत होता है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत भी है।

Kavita Tiwari
Kavita Tiwari
मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,869FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles