Bank Holiday November: नवंबर में आधे महीने के लिए बंद रहेंगे बैंक, दिवाली-छठ जैसे कई त्योहार; देखें लिस्ट

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 30 अक्टूबर 2023, 4:47 अपराह्न

Bank Holiday November: इस नवंबर दो शनिवार और चार रविवार बैंक बंद रहेगा। आरबीआई कैलेंडर के अनुसार 9 छुट्टियां त्योहारी और सरकारी है।

Bank Holiday November: दुर्गा पूजा की समाप्ति के बाद नवंबर में दीपावली और छठ जैसे पर्व  आने वाले हैं, जिस वजह से नवंबर में बैंक आधे महीने के लिए   बंद रहेगा। आरबीआई के द्वारा हर महीने की तरह इस महीने के लिए भी छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इन अवकाश में दूसरे और चौथी शनिवार के साथ-साथ रविवार को होने वाली छुट्टियां भी बता दी गई है।

इस नवंबर दो शनिवार और चार रविवार बैंक बंद रहेगा। आरबीआई कैलेंडर के अनुसार 9 छुट्टियां त्योहारी और सरकारी है। इसके अलावा कुछ छुट्टियां बैंकिंग क्षेत्रीय है और अलग-अलग राज्यों और बैंकों में अलग-अलग हो सकते हैं। 1 नवंबर को कन्नड़ राज्य उत्सव, करवा चौथ के कारण मणिपुर कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। 10 नवंबर को बांग्ला महोत्सव के वजह से अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल और लखनऊ- कानपुर में बैंक बंद रहेंगे।

11 से 14 नवंबर तक बंद रहेगें बैंक (Bank Holiday November)

इसके अलावा देखा जाए तो भारत के अधिकांश राज्यों में 11 से 14 नवंबर तक बैंकों मे लंबी छुट्टियां रहेगी। 13 और 14 नवंबर को दिवाली की वजह से ज्यादातर शहरों में बैंक बंद रहेंगे इसके अलावा 11 को दूसरा शनिवार और 12 को रविवार है जिस वजह से यह दो दिन भी बैंक बंद रहेंगे।

इसके अलावा कुछ राज्यों में भाई दूज के अवसर पर 15 नवंबर को छुट्टी दी गई है। 20 नवंबर को छठ के कारण बिहार और छत्तीसगढ़ के बैंक बंद रहेंगे। 23 नवंबर को उत्तराखंड और मणिपुर में बैंक नहीं खुलेंगे। नवंबर में एक और लंबा छुट्टी  25 से 27 नवंबर तक है। चौथा शनिवार, रविवार और गुरु नानक जयंती की वजह से 3 दिन बैंक में छुट्टी रहेगी। वहीं 30 नवंबर को कनकदास जयंती के कारण भी कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।

ये भी पढ़ें- रेलवे HO कोटा से वेटिंग टिकट तुरंत हो जाती है कन्फर्म, आम यात्री भी उठा सकता है इसका फायदा; जाने कैसे

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।