1.4 करोड़ की लैंड रोवर में घूमते है बाबा रामदेव, Viral VIdeo में नजर आया योग बाबा का टशन; देखें

Baba Ramdev Land Rover Car Video Viral: रामदेव बाबा को देश ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में योग गुरु के नाम से जाना जाता है। कुछ दिनों पहले तक बाबा रामदेव को महिंद्रा एक्सयूवी 700 की सवारी करते देखा जाता था, लेकिन हाल ही में उन्हें लैंड रोवर डिफेंडर 130 चलाते देखा गया, जिसके बाद से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियों में उनकी चमचमाती नई लैंड रोवर डिफेंडर 130 कार नजर आ रही है। बता दे इस कार की कीमत 1.41 करोड़ रुपए है।

बाबा रामदेव ने खरीदी डिफेंडर 130 कार? (Baba Ramdev Land Rover)

योग गुरु बाबा रामदेव देश के बड़े बिजनेस कारोबारियों में से एक है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को twitte पर शेयर किया है। इस वीडियो में बाबा रामदेव लाल रंग की लैंड रोवर डिफेंडर 130 को चलाते हुए नजर आ रहे हैं। कार की चमक बता रही है कि यह एकदम नई है। हालांकि यह गाड़ी बाबा रामदेव की है या नहीं… इस बात को लेकर अभी कुछ भी कह पाना मुश्किल है। बाबा रामदेव को इस कार को चलाते देख लोग काफी हैरान हो रहे हैं। यही वजह है कि इस वीडियो पर कमेंट करने वालों की भरमार लगी हुई है।

तीन वर्जन में लॉन्ज की गई है डिफेंडर

बता दे लैंड रोवर डिफेंडर को भारतीय बाजार में 3 वर्जन में पेश किया गया है, जिसमें डिफेंडर 90, डिफेंडर 110 और डिफेंडर 130 शामिल है। लैंड रोवर के भारतीय लाइन अप में डिफेंडर 130 इन तीनों वर्जन में सबसे ज्यादा महंगी है।

दमदार है लैंड रोवर डिफेंडर 130 में मिलने वाले दोनों इंजन

अब बात डिफेंडर 130 के दोनों इंजन विकल्पों की करें, तो बता दे इसमें पहला- P400 पेट्रोल है और दूसरा P300 डीजल का है। इनमें से P400 माइल्ड-हाइब्रिड इंजेनियम मोटर 400 पीएस का आउटपुट और 550nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। साथ ही इसमें 6-सिलेंडर लेआउट का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके साथ ही इस लैंड रोवर में एक डी300 6-सिलेंडर डीजल इंजन का ऑप्शन भी दिया गया है, जो 650 एनएम अधिकतम टॉर्क और 300 पीएस का आउटपुट देता है।

whatsapp channel

google news

 

साथ ही बता दे कि ये 8-सीटर एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर कार है, भारतीय बाजार में अब तक का सबसे बड़ी 3-रॉ कार है। बता दे डिफेंडर 110 की तुलना में इसकी लंबाई 340 मिमी तक है, जिससे अंदर जगह बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा डिफेंडर 130 में स्टैंडर्ड तौर पर आपकों एक पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है।

योगगुरू बाबा रामदेव का कार कलेक्शन (Baba Ramdev Car Collection)

अब बात बाबा रामदेव के कार कलेक्शन की करें, तो बता दे कि उनके मौजूद कार बेड़े में लैंड रोवर डिस्कवरी, महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा एक्सयूवी700, जगुआर एक्सजेएल और रेंज रोवर इवोक जैसी मंहगी और लग्जरी कारें मौजूद है।

ये भी पढ़ें- Creta के बाजार में दीमक लगा रही ये धमाकेदार सस्ती SUV कार, 5 लाख कम मिल रहा धांसू माइलेज-फीचर

Share on