रामायण में रावण का किरदार निभानेवाले अरविन्द त्रिवेदी का स्वर्गवास, पहले भी उड़ चुकी थी मौत की अफवाह

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 06 अक्टूबर 2021, 11:42 पूर्वाह्न

दूरदर्शन पर प्रसारित हो चुके धारावाहिक ‘रामायण’ में रावण की भूमिका मे अभिनय करनेवाले अभिनेता अरविंद त्रिवेदी मंगलवार की रात चल बसे। गौरतलब है कि ‘रामायण’ रामानंद सागर द्वारा बनाई गई एक बेहद लोकप्रिय धारावाहिक रहा है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया।

अरविन्द त्रिवेदी का स्वर्गवास

अभिनेता के एक रिश्तेदार की तरफ से उनके मौत की खबर की पुष्टि की गई। अरविंद त्रिवेदी अभी 83 साल के थे। वे लंबे समय से बीमार थे, इस दौरान कई बार वे हॉस्पिटल में एडमिट भी हुए। खबरों के मुताबिक अरविंद त्रिवेदी के भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी के द्वारा उनके निधन की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि रात के लगभग दस बजे अरविन्द त्रिवेदी ने आखिरी सांस ली।

अरविन्द त्रिवेदी का स्वर्गवास

जानकारी के मुताबिक अरविंद त्रिवेदी की पिछले तीन साल गंभीर रूप से बीमार रह रहे थे। उनकी सेहत कुछ ज्यादा ही खराब थी। दो-तीन बार उन्हें अस्पताल में भी भर्ती कराया गया। एक महीने पूर्व ही वो अस्पताल से घर लौटे थे। जानकारी के अनुसार उन्हें मंगलवार को दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने कांदिवली स्थित अपने घर में ही दम तोड़ दिया।

उड़ी थी अफवाह

अरविन्द त्रिवेदी का स्वर्गवास

बता दे कि इस साल मई में अरविंद त्रिवेदी के मौत की अफवाह उड़ी थी आई थीं, जिन पर उनके भतीजे कौस्तुभ ने प्रतिक्रिया दी थी। रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने भी इन अफवाहों का खंडन किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए लोगों से अपील की थी कि इस तरह के फेक न्यूज न फैलाएं।

अरविंद त्रिवेदी ने दमदार किरदार निभाया

अरविन्द त्रिवेदी का स्वर्गवास

अरविंद त्रिवेदी ने रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण में जो रावण का किरदार निभाया था, वह बहुत दमदार था। दर्शकों ने उनके अभिनय को काफी पसंद किया था। आज तक लोगों की आंखों के सामने रावण के किरदार के रूप में उनकी ही छवि बनी हुई है।

300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में अभिनय किया

अरविन्द त्रिवेदी का स्वर्गवास

अरविंद त्रिवेदी का जन्म आठ नवंबर 1938 को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। उन्होंने गुजराती रंगमंच से अपने कैरियर की शुरूआत की थी। उनके भाई उपेंद्र त्रिवेदी का गुजराती सिनेमा के चर्चित नाम रहे हैं, गुजराती फिल्मों में उन्होंने अपने नाम का लोहा मनवाया। अरविंद त्रिवेदी ने करीब 300 हिंदी और गुजराती फिल्मों में काम किया।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।