किसिंग सीन को लेकर भोजपुरी एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का खुलासा, पापा से पूछकर करते हैं ऐसे सीन, जाने वजह

Arvind Akela Kallu On Kissing Scene: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के यंगेस्ट सिंगर के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों हर जगह छाए हुए हैं। अरविंद अकेला कल्लू ने अपने करियर की शुरुआत गाने से की थी। अपने पहले ही गाने से वह लोगों के दिलों पर छा गए थे। गाने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में भी अपना सिक्का जमाया और पहले से लोगों के दिलों पर अपनी आवाज से जादू करने वाले अरविंद अकेला कल्लू अपनी एक्टिंग डेब्यू के बाद और भी ज्यादा मशहूर हो गए।

भोजपुरी इंडस्ट्री के फेमस सिगर-एक्टर है ‘कल्लू अकेला’

अरविंद अकेला कल्लू सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी हर नई फिल्म और हर नए गाने के बारे में सोशल मीडिया के जरिए ही फैंस को जानकारी भी देते हैं। कल्लू के स्टारडम का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके गाने सोशल मीडिया पर टॉप ट्रेंड का हिस्सा रहते हैं। ऐसे में हम आपको 25 साल के भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार अरविंद अकेला कल्लू के बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं।

8 साल की उम्र में गाना था पहला गाना

अरविंद अकेला कल्लू ने 8 साल की उम्र में ही गाना गाना शुरू कर दिया था। इस दौरान उनका पहला गाना चोलिया के हुक राजा जी साल 2004 में रिलीज हुआ था। यह गाना उस दौर के सुपरहिट गानों में से एक था। इतना ही नहीं हर शादी-ऑर्केस्ट्रा में भी यह गाना जमकर बजाया जाता था। इसे गाने से ही कल्लू अकेला रातों-रात स्टार बन गए थे। इसके बाद एक के एक उनके कई सुपरहिट गाने आए। इस लिस्ट में चली समियाना में आज गोली’, ‘गवनवां कहिया ले जईबा ना’, मुर्गा बेचैन बाटे, सकेत होता राजा जी, साइकिल में साइकिल लडावेली, मिस कॉल मार के, लभ के टॉनिक जैसे हिट गाने शामिल है।

whatsapp channel

google news

 

गाने के बाद एक्टिंग से छोड़ी छाप

अरविंद अकेला कल्लू एक बेहतरीन सिंगर है यह तो वह साबित कर ही चुके थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने जब एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया तो वह अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों पर राज करने लगे। साल 2016 में अरविंद अकेला कल्लू की पहली फिल्म दिलदार सजना रिलीज हुई। पहली ही फिल्म में दमदार अभिनय के साथ वह भोजपुरी के पर्दे पर अपना हुनर दिखाते नजर आये। इसके बाद उन्हें एक के बाद एक कई फिल्मों के ऑफर आने लगे।

https://www.instagram.com/p/CmlHgQeSocO/?utm_source=ig_web_copy_link

पापा की परमिशन से करते हैं किस सीन

अरविंद अकेला कल्लू ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वह फिल्मों में किसी भी तरह के सीन को देने से परहेज नहीं करते है। वह अपने पिता को अपना आदर्श मानते हैं। उनके पिता से पूछने के बाद ही वह इस तरह के सीन करते हैं। अरविंद अकेला कल्लू ने यह भी कहा कि मुझे सिंगिंग से लेकर एक्टिंग तक सब जगह पापा का हमेशा सपोर्ट मिला है। मैं उन्हें ही अपना आदर्श मानता हूं।

क्या है अरविंद अकेला का असली नाम

अरविंद अकेला कल्लू का नाम जब भी बोलते या सुनते हैं तो यह बड़ा अटपटा सा लगता है। हालांकि उनके इस नामकरण के पीछे एक दिलचस्प कहानी है, जिसके मुताबिक बचपन से ही अरविंद काफी अकेला रहा करते थे, इसलिए लोगों ने उनके नाम के पीछे अरविंद के साथ अकेला जोड़ दिया और कल्लू उनके बचपन का नाम है। इस तरह उनका पूरा नाम अरविंद अकेला कल्लू बन गया और वह आज इसी नाम से जाने जाते हैं।

kallu father

कौन है अरविंद अकेला कल्लू के पिता

बात अरविंद अकेला कल्लू के पिता की करें तो बता दे कि उनके पिता का नाम चुनमुन चौबे है, जो एक लोक गायक रहे हैं। चुनमुन चौबे अपने गांव से लेकर आस-पास के गांव तक में छोटे-मोटे लोक प्रोग्राम किया करते थे और इसी से उनके परिवार का गुजर-बसर होता था। पिता के लोक कार्यक्रमों में कल्लू की जाया करते थे और इसी के जरिए उनका इंटरेस्ट संगीत की दुनिया में आ गया।

ऐसे में एक स्टेज शो के दौरान उन्होंने पहली बार पवन सिंह का गाना ‘झुरू झुरू निमिया गछिया’ गाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद उन्होंने संगीत की दुनिया में अपना करियर बनाने का मन बना लिया। आलम ये है कि आज वब संगीत के साथ-साथ एक्टिंग की दुनिया में भी किसी पहचान के मोहताज नहीं है।

Share on