सुशांत सिंह राजपूत के अलावा बिहार के इन 10 टीवी कलाकारों ने भी किया बिहार का नाम रोशन

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 30 जून 2021, 1:02 अपराह्न

बिहार के कई ऐसे कलाकार हैं जो फिल्म इंडस्ट्री में आकर नाम कमा रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत भी बिहार के रहने वाले थे उन्हें उभरता हुआ सितारा कहा जाता था। हालांकि वे अब इस दुनिया को अलविदा कह दिये। आइए आज बात करते हैं उन कलाकार की जिनका जन्म में बिहार में हुआ और आज फिल्म इंडस्ट्री में बड़े मुकाम पर पहुंच चुके हैं।

स्मृति झा

स्मृति झा टीवी जगत का जाना पहचाना नाम है। इनका जन्म 26 फरवरी 1986 को बिहार के बेगूसराय में हुआ था। टीवी सीरियल कुमकुम भाग से इन्हें पहचान मिली थी। स्मृति 1 एपिसोड करने के लिए 75000 रुपये फीस चार्ज करती है।

रतन राजपूत

टीवी कलाकार रतन राजपूत का पटना से गहरा नाता रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी से की थी। इसके बाद रतनराजपूत कई और टीवी सीरियल सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो से इन्हें टीवी जगत में पहचान मिली थी। Lockdown के दौरान इन्होंने गाँव मे ही समय बिताया था।

दीपिका सिंह

दीपिका सिंह हिंदी टीवी जगत का जाना माना नाम है। यह मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। दीपिका अभी दिल्ली में रहती है। दीपिका सिंह टीवी शो दीया और बाती के जरिए घर-घर मे अपनी पहचान बनाई थी

गुरमीत चौधरी

गुरमीत चौधरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े कलाकार है इन्हें टीवी सीरियल से लेकर फिल्मों में भी देखा जा चुका है। इनका जन्म बिहार के सिल्क सिटी भागलपुर में हुआ था इन्होंने अपने करियर की शुरुआत “यह मेरी लाइफ” से की थी। गुरमीत को टीवी सीरियल पुनर्विवाह, गीत रामायण में भी देखा गया है। आपको बता दें गुरमीत चौधरी फिल्म खामोशियां, वजह तुम और पलटन में भी नजर आ चुके हैं।

राजेश कुमार

राजेश कुमार टीवी जगत का बड़ा नाम है इन्हें कई सीरियल्स में देखा गया। राजेश बा बहू और बेबी, कुसुम, साराभाई वर्सेस साराभाई, खिचड़ी, शरारत जैसे सीरियलों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1999 में शो “एक महल हो सपनों की” से की थी। आप तो बता दे राजेश कुमार पटना के रहने वाले हैं।

आलोक नाथ

फिल्म इंडस्ट्री के आदर्शवादी बाबुजी आलोक नाथ का जन्म बिहार के खगड़िया में हुआ था। इन्होंने कई फिल्मों में काम किया है।

अखिलेंद्र मिश्रा

अखिलेंद्र मिश्रा बॉलीवुड के कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इनका निगेटिव किरदार लोगों को काफी पसंद आता है। हाल ही में इन्होंने चंद्रकांता में क्रूर सिंह का रोल निभाया था। आपको बता दे अखिलेंद्र मिश्रा बिहार के सिवान से ताल्लुक रखते हैं।

विनय पाठक

विनय पाठक बिहार के आरा के रहने वाले हैं इन्होंने भी कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम किया है।

उल्का गुप्ता

उल्का बॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू भी कर चुकी है। इन्होंने सिंबा फिल्म में काम किया था जिसमें ये नंदिनी के किरदार में थी। आपको बता दें कि उल्का बिहार के सहरसा की रहने वाली है

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।