Reliance Capital: बिक जायेगी अन‍िल अंबानी की कंपनी? हालातों पर कर्जदाता के साथ निकालेंगे हल

Anil Ambani Reliance Capital: अनिल अंबानी (Anil Ambani) और उनकी कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) इस समय पूरे तरीके से कर्ज में डूबी हुई है। ऐसे हालातों में बीते कई दिनों से यह खबरें सामने आ रही है कि रिलायंस कैपिटल और उसके कर्जदाताओं के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि रिलायंस कैपिटल के कर्जदाताओं और परामर्शदाताओं के बीच मतभेद बढ़ते जा रहे हैं। इस मामले में आज आखरी फैसला लेने के लिए कर्जदाताओं की समिति एक अहम बैठक भी करेगी।

Anil Ambani On Reliance Capital

रिलायंस कैपिटल को लेकर होगी अहम बैठक

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिलायंस कैपिटल कंपनी के लिए बोली दाताओं ने अब तक काफी कम कीमत की बोलियां लगाई है। इस मामले पर कर्जदाताओं और कंसलटेंट की समिति में अलग-अलग राय रखते नजर आ रहे हैं। उनके पास लिक्विडेशन के लिए कदम उठाना या फिर चल रही बोली प्रक्रिया को जारी रखना यह दोनों विकल्प है।

वहीं इस पूरे मामले में रिलायंस कैपिटल लिमिटेड के प्रशासक वाई नागेश्वर राय के प्रोसेस कंसलटेंट डेलॉयट की ओर से कहा गया है कि बोलियों के मूल्य लिक्विडेशन का 13,000 करोड रुपए से 70% कम है। ऐसे में अगर रिलायंस कैपिटल लिक्विडेशन के लिए जाती है, तो इंसॉल्वेंसी और दिवाला सहित कंपनी को करीबन 13,000 करोड रुपए मिलेंगे।

whatsapp channel

google news

 

Anil Ambani On Reliance Capital

वही इस मामले पर सीओसी के सलाहकार केपीएमजी ने भी अपना पक्ष रखा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इससे जुड़ी कॉस्ट देने वाली कंपनियां भी एक राय पर सहमत नहीं है। ऐसे में दो प्रक्रिया सलाहकारों के बीच अलग-अलग राय के साथ फैसला मुश्किल है।

कर्ज में डुबी है रिलायंस कैपिटल

बता दे मौजूदा समय में रिलायंस कैपिटल के ऊपर एलआईसी का 3,400 करोड़ रुपए बकाया है। इसके अलावा ईपीएफओ के भी 2,500 करोड़ रुपए बकाया है। इस कड़ी में रिलायंस कैपिटल के लिए आज की बैठक बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस बैठक में यह हल निकालने के सभी विकल्प और सुझावों पर चर्चा की जाएगी। बता दे रिलायंस कैपिटल के लिए 28 नवंबर की आखिरी तारीख तक 4 बोलियां मिली है। इस कड़ी में सबसे ऊंची बोली कॉस्मिया फाइनेंशियल और पिरामल के संयुक्त रूप से 5,231 करोड रुपए की लगाई है।

Share on