आनंद मोहन के बेटे चेतन की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने, आज लेंगे आयुषी संग सात फेरे

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 03 मई 2023, 12:20 अपराह्न

Anand Mohan Son Wedding: बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की आज शादी होने वाली है। आरजेडी विधायक चेतन आनंद की शादी की तैयारियां परिवार में जोरों शोरों से चल रहे हैं। हाल ही में चेतन आनंद और आयुषी सिंह की हल्दी सेरेमनी से लेकर मेहंदी सेरेमनी तक की तस्वीरें सामने आई है। उन तस्वीरों में आनंद मोहन की नई नवेली बहु रानी बेहद खूबसूरत लग रही है। बता दे आनंद मोहन की होने वाली बहू का नाम आयुषी सिंह है।

Chetan Anand And Ayushi Singh Wedding

कौन है आनंद मोहन की होने वाली बहू आयुषी सिंह?

आनंद मोहन की बड़ी बहुरानी का नाम आयुषी सिंह है। वह पेशे से एक डॉक्टर है और मौजूदा समय में जयपुर निम्स में कार्यरत है। चेतन आनंद और आयुषी सिंह की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है। हाल ही में चेतन और आयुषी सिंह की सगाई हुई थी। वही सगाई के बाद दोनों की हल्दी और मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

चेतन आनंद की शादी में लगेगा राजनीतिक जमावड़ा

आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की शादी में बिहार के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लग सकता है। बता दे चेतन आनंद की सगाई के ग्रैंड फंक्शन में भी बिहार के सभी एमएलए, एमएलसी और मंत्री सहित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शामिल हुए थे। वही शादी में भी दिग्गजों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों की माने तो शादी में आनंद मोहन के जानी दुश्मन कहे जाने वाले पप्पू यादव भी शामिल हो सकते हैं।

Chetan Anand And Ayushi Singh Wedding

बता दे चेतन आनंद और आयुषी सिंह की शादी उत्तराखंड के देहरादून में होने वाली थी, लेकिन आनंद मोहन की रिहाई के बाद अचानक से वेडिंग के वेन्यू को बदल दिया गया है। सूत्रों की माने तो अब यह शादी राजस्थान के जयपुर में होगी। फिलहाल शादी में शामिल होने वाले गेस्ट से लेकर उनकी खातिरदारी में परोसे जाने वाले खाने से जुड़ी अब तक कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।