Anand Mohan Son Wedding: आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने आयुषी संग लिए सात फेरे, देखें सीक्रेट शादी की तस्वीरें

Chetan Anand Wedding photos: बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की शादी देहरादून में बेहद शानदार तरीके से हुई। आनंद मोहन ने यहां मेहमानों का स्वागत पूरे शाही अंदाज में किया। मंगलवार को मसूरी रोड पर स्थित एक रिसोर्ट में कॉकटेल पार्टी के बाद बुधवार को कैनाल रोड पर स्थित फार्महाउस में आरजेडी विधायक चेतन आनंद की शादी आयुषी सिंह से हुई। इस शाही शादी की कई शानदार तस्वीरें इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है और इसी के साथ यह कंफर्म हो गया है कि चेतन आनंद ने आयुषी संग बुधवार रात सात फेरे ले अपने नए जीवन की शुरुआत कर दी है।

Anand Mohan Son Chetan Wedding

अपने घर के बजाय होटल में रुका था परिवार

आनंद मोहन के जेल से छूटने के बाद बेटे की शाही शादी का जश्न काफी चर्चाओं में बना हुआ है। आनंद मोहन ने अपने बेटे की शादी के लिए पहले ही देहरादून के एक होटल को बुक कर लिया था। दरअसल सगाई के दौरान जब वह पैरोल पर आए थे उसी समय पत्नी के साथ में देहरादून में बेटे की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। देहरादून के सुभाष रोड स्थित अपने घर के बजाय वह एक होटल में परिवार के साथ रुके थे।

Anand Mohan Son Chetan Wedding

whatsapp channel

google news

 

चेतन आनंद की दुल्हन बनीं आयुषी सिंह

बतादे चेतन आनंद बिहार के शिवहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और उन्होंने डॉक्टर आयुषी सिंह से शादी की है। शादी की कई तस्वीरें सामने आ गई हैं। आनंद मोहन के जेल से छूटने के बाद शादी को कुछ हद तक प्राइवेट रखा गया। हालांकि इसके बावजूद इसमें कई दिग्गज चेहरे नजर आए।

Anand Mohan Son Chetan Wedding

चेतन और आयुषी की शादी की तस्वीरों में एक तस्वीर में पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है। तस्वीरें में आप देख सकते है जहां आयुषी सिंह अपने दूल्हे चेतन आनंद के साथ बैठी है, तो वही परिवार के बाकी सदस्य दोनों को आशीर्वाद दे रहे हैं। बता दे हाल ही में चेतन आनंद और आयुषी सिंह की सगाई और हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी सामने आई थी। सभी तस्वीरों में दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे।

Anand Mohan Son Chetan Wedding

कौन है आनंद मोहन की बहू आयुषी सिंह?

बता दे आयुषी सिंह पेशे से एक डॉक्टर है। वह जयपुर स्थित निम्स मेडिकल कॉलेज में कार्यरत है। आयुष सिंह का पूरा परिवार मेडिकल फील्ड से जुड़ा हुआ है। उनके माता-पिता दोनों डॉक्टर हैं। वही भाई भी मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। ऐसे में चेतन आनंद का पूरा ससुराल मेडिकल फील्ड से जुड़ा हुआ है।

Anand Mohan Son Chetan Wedding

आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई। इस दौरान राजपुर थाना अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि शादी में कोई भी वीआईपी शख्स नहीं आया था। वहीं बेटे की शादी में एक बार फिर आनंद मोहन अपने उसी पुराने रौबदार अवतार में नजर आए।

Share on