बाहुबली आनंद मोहन की बहुरानी की तस्वीरें आई सामने, सगाई से पहले दुल्हे चेतन संग आई नजर, देखें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 24 अप्रैल 2023, 1:39 अपराह्न

Anand Mohan ki bahu ka photo: आनंद मोहन की बेटी की शादी के बाद अब जल्द ही उनके बेटे चेतन आनंद की भी शादी होने वाली है। ऐसे में हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर आनंद मोहन की होने वाली बहु रानी कौन है? कैसी दिखती है? और क्या करती है? बता दे चेतन आनंद की होने वाली दुल्हन की तस्वीर फाइनली सामने आ गई है। तस्वीर में होने वाली दुल्हन आयुषी सिंह, चेतन आनंद और उनकी मां लवली आनंद के साथ नजर आ रही है।

Chetan Anand And Ayushi Singh

आज है चेतन आनंद और आयुषी सिंह की सगाई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद की सगाई आज यानी 24 अप्रैल 2023 को आयुषी सिंह से होने वाली है। पूरा परिवार पूरे जोरों-शोरों से सगाई की तैयारियों में जुटा हुआ है। चेतन आनंद ने फेसबुक पर अपनी सगाई की तैयारियों से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे पूरा आनंद परिवार चेतन आनंद की शादी में जोरों-शोरों से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें- आनंद मोहन: किसी फिल्म से कम नहीं रंगदारी से राजनीति का सफर, इस तरह फांसी पर लटकने से बच गए

Chetan Anand And Ayushi Singh

चेतन आनंद ने इस दौरान इस वीडियो को साझा करते हुए बताया है कि 24 अप्रैल को मेरी सगाई है। सगाई की तैयारियों का जायजा लेने पिता श्री विश्वनाथ फार्म पहुंचे। मेहमानों को भीषण गर्मी से निजात दिलाने के लिए उन्होंने कृत्रिम बारिश की व्यवस्था भी करवाई।

ये भी पढ़ें-  स्वतंत्रता सेनानी परिवार से ताल्लुक रखती है बाहुबली बेटी सुरभि आनंद, पढ़ाई के मामले मे नहीं है पति से कम

शानदार होगा सगाई स्टेज का नजारा

बता दे चेतन आनंद की सगाई तालाब के बीचो-बीच फूलों से सजे स्टेजनुमा नाव के ऊपर होगी। सगाई में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव तक शिरकत करने वाले हैं। चेतन आनंद ने अपनी शादी की तैयारियों के साथ-साथ अपने पिता के स्वागत के प्लान के बारे में भी बताया है।

Chetan Anand And Ayushi Singh

चेतन आनंद ने बताया कि सगाई में खाने-पीने के लिए वेज और नॉनवेज दोनों का इंतजाम किया गया है। वहीं दूसरी ओर सगाई के बाद शादी का प्लान देहरादून में है। बता दे यह शादी 3 मई को होगी। चेतन आनंद और आयुषी की शादी के ग्रैंड इंतजाम भी परिवार की ओर से जोरों-शोरों से किए जा रहे हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।