Thursday, June 1, 2023

करोडों की मालकिन है किसान आंदोलन का समर्थन करने वाली अमेरिकन पॉप स्टार रिहाना

देशभर में महीनों से कृषि बिल के खिलाफ किसान आंदोलन चल रहा है। किसान आंदोलन को पहले बॉलीवुड के कुछ सेलेब्स का समर्थन मिल रहा था लेकिन अब यह मुद्दा अंतर्राष्ट्रीय भी बन चुका है। कई विदेशी हस्तियों ने किसानों के समर्थन में ट्वीट किया है।अमेरिकन पॉप स्टार रिहाना ने किसानों पर लिखे एक Article का लिंक शेयर करते हुए ट्वीट किया ‘आखिर हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं इसके साथ ही उन्होंने #FarmersProtest का इस्तेमाल किया। रिहाना के Tweet बाद हलचल मच गई लेकिन आज हम बताएंगे कि आखिर रिहाना है कौन?

Good Girl Gone Bad से मिली पहचान

रिहाना ने महज 15 साल की उम्र में ही अपना म्यूजिक करियर शुरू किया। आपको बता दें कि रिहाना हॉलीवुड की मशहूर पॉप सिंगर और एक्ट्रेस हैं। रिहाना ने साल 2005 में अपना पहला म्यूजिक एल्बम ‘म्यूजिक ऑफ द सन’ रिलीज किया लेकिन इन्हें इंडस्ट्री में अपने एल्बम Good Girl Gone Bad से पहचान मिली।

9 ग्रैमी अवॉर्ड, 6 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

इसके बाद रिहाना ने एक के बाद एक हिट म्यूजिक एल्बम दिए जिनमें Talk That Talk, Rated R, Loud, Unapologetic शामिल है। आपको बता दें कि रिहाना को पहली बार ग्रैमी अवार्ड उनके म्यूजिक एल्बम अंब्रेला के लिए मिला। अपने करियर में रिहाना ने अभी तक 12 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स, 6 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स और 9 ग्रैमी अवार्ड जीत चुकी हैं।

सबसे रईस महिलाओं की सूची में शामिल

आपको बता दें कि Forbes की लिस्ट में रिहाना को सबसे रईस महिलाओं की सूची में शामिल किया था। रिहाना की कुल संपत्ति 4407 करोड़ रुपए के करीब है। म्यूजिक इंडस्ट्री के साथ-साथ उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म बैटलशिप के जरिए अभिनय की दुनिया में भी कदम रखा इसके बाद इन्होंने कई फिल्मों में भी काम किया।

whatsapp-group

कब-कब सुर्खियों में रही रिहाना

यह पहली बार नहीं है कि रिहाना ने किसी बड़े मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी हैं। इससे पहले भी कई मुद्दों पर अपनी बात रख चुके हैं। साल 2002 में बियान्से से क्रिस रॉक और जेनिफर हडसन जैसे 20 बड़ी हस्तियों के साथ रिहाना ने अमेरिका में पुलिस की बर्बरता के खिलाफ भी हिस्सा लिया।

google news

इंस्टाग्राम पर है 90 मिलीयन फॉलोअर्स

हाल ही में म्यांमार में तख्ता पलट को लेकर रिहाना ने ट्वीट किया है। आपको बता दें कि म्यांमार में सेना ने तख्तापलट कर दिया है और राष्ट्रपति को हिरासत में ले लिया। वहीं अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मुस्लिम आबादी वाले देशों की यात्रियों को प्रतिबंधित करने का फैसला लिया था उस वक्त भी रिहाना ने खुलकर डोनाल्ड ट्रंप के फैसले का विरोध किया था। आपको बता दें कि रिहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। अगर इनके सोशल मीडिया फैंस की बात करें तो इनके ट्विटर पर 101 मिलियन, फेसबुक पर 81 मिलियन और इंस्टाग्राम पर 90 मिलीयन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

कोरोना Fund में दिए 2 मिलियन डॉलर

पूरे विश्व भर में कोरोना महामारी ने तबाही मचा रखी है उस वक्त रिहाना ने कई लोगों की मदद की थी। यही नहीं म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री के अलावा रिहाना एक एनजीओ से भी जुड़ी हैं। साल 2020 में उन्होंने अपने एनजीओ के जरिए कोरोना वायरस राहत फंड के लिए 36 करोड जुटाए इसके साथ ही उन्होंने खुद 2 मिलियन डॉलर की राशि कोरोना वायरस राहत फंड को दान दिया। आपको बता दें कि किसान आंदोलन के समर्थन में है रिहाना के ट्वीट के बाद कई बॉलीवुड हस्तियां उनके खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,790FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles