आखिर कौन है ये महिला जिन्होंने रतन टाटा को भेंट किया तिरंगा? आंनद महिंद्रा के साथ भी फ़ोटो हो रही वायरल

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 15 अगस्त 2022, 1:11 अपराह्न

भारत आज अपनी आजादी के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। ऐसे में लोगों के बीच बेहद खुशी का माहौल है और इस शुभ अवसर पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया (Azadi Ka Amrit Mahotsav) जा रहा है। वही इस अमृत महोत्सव के बीच भारत के दो उद्योगपतियों को एक महिला तिरंगा देती हुई नजर आई है और ये उद्योगपति और कोई नही बल्कि रतन टाटा (Ratan Tata) और आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) हैं।

महिला के साथ दोनों उद्योगपतियों की तस्वीर को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने भी अपने ट्विटर एकाउंट पर साझा किया है। ऐसे में लोगों के दिमाग में बस एक ही सवाल घूम रहा है कि आखिरकार ये महिला है कौन, जो रतन टाटा और आनंद महिंद्रा जैसे उद्योगपतियों को तिरंगा देती नजर आ रही हैं। तो चलिए इसका जवाब हम आपको देते है।

Ratan Tata, Aanad Mahindra and Swati Pandey

रतन टाटा और आंनद महिंद्रा को भेंट किया तिरंगा :-

ये तो आप सब जानते हैं कि पूरे देश में आजादी के 75वें वर्ष के जश्न को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है और इसके तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। लोग अपने घर और दफ्तर हर जगह तिरंगा लगा रहे है। ऐसे में इसी अभियान के तहत मुम्बई की पोस्‍टमास्‍टर जनरल दोनों उद्योगपतियों को तिरंगा देती नजर आ रही हैं। खबरों के मुताबिक रतन टाटा और आनंद महिंद्रा के साथ नजर आ रही महिला का नाम स्‍वाति पांडे है और वह पेशे से मुंबई की पोस्‍टमास्‍टर जनरल हैं।

Anand Mahindra and Swati Pandey

आंनद महिंद्रा ने किया ट्वीट :-

हालांकि केवल केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ही नही बल्कि खुद आंनद महिंद्रा ने भी स्वाति पांडे के साथ अपनी इस तस्वीर को ट्विटर पर शेयर किया है। इस फोटो को ट्वीट कर उन्होंने लिखा है, ‘हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल स्वाति पांडे से तिरंगा प्राप्त करना एक सम्मान की बात थी। हमारी डाक प्रणाली में झंडा ऊंचा रखने के लिए स्वाति का धन्यवाद। यह अभी भी हमारे देश की धड़कन है’।

अब आपके मन में ये सवाल होगा कि स्वाति पांडे ने तो रतन टाटा और आनंद महिंद्रा को तिरंगा भेंट किया है, फिर अश्विनी वैष्णव ने ये फोटो ट्वीट क्यों किया है। तो हम आपको बतादें कि अश्विनी वैष्णव डाक विभाग के मंत्री हैं और इसी वजह से उन्होंने इन तस्वीरों को ट्वीट किया है।

Swati Pandey

सीनियर नौकरशाह हैं स्‍वाति पांडे :-

बात करें स्वाति पांडे की तो मालूम हो कि वह एक सीनियर नौकरशाह हैं और फिलहाल पोस्‍टमास्‍टर जनरल के रूप में भारतीय डाक को रिप्रजेंट करती हैं। इसके अलावा साल 2016 से 2018 के बीच वो चिल्‍ड्रेन फिल्‍म सोसाइटी की सीईओ के रूप में भी काम कर चुकी हैं। सिर्फ इतना ही नही स्वाति पांडे ने परमाणु ऊर्जा विभाग में प्रशासनिक निदेशक के तौर पर भी काम किया है और वह एक फ़िल्म निर्माता भी हैं। यही नही उन्हें प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

About the Author :

Related Post