रोहतास मे बिहार-झारखंड-यूपी को जोड़ने के लिए सोन नदी पर बनेगा पुल, 210 करोड़ आएगी लागत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता मे मंत्रिमंडल की बैठक की गई, जिसमें आर सीसी पुल निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बिहार झारखंड और यूपी को जोड़ने के लिए रोहतास मे सोन नदी के ऊपर यह पुल बनाया जाएगा। इस पुल निर्माण के बाद बिहार झारखंड की दुरी बेहद कम हो जायेगी। इस पुल निर्माण के बाद बिहार के रोहतास से झारखंड के पलामू की दुरी सिर्फ 2 किलोमीटर रह जायेगी। इस पुल से बिहारवासियों को सड़क मार्ग से झारखंड जाने मे बेहद आसानी होगी। पुल निर्माण मे आने वाले सारे खर्च का वहन केन्द्रीय सड़क आधार भूत सरचना निधि से की जायेगी। मंत्रिमंडल की बैठक मे कुल छह प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

रोहतास के सोन नदी पर पाण्डुका के पास पुल बनने से तीनो राज्यों बिहार, झारखंड और यूपी के लोगों को सहूलियत होगी और एक जगह से दूसरे जगह जाना पहले की तुलना मे बेहद ही आसान हो जायेगी। इस पुल निर्माण मे 210.13 करोड़ रूपये की लागत आने की सम्भावना है। बता दे कि कैबिनेट मे कुल छ्ह प्रस्तावो को मंजूरी दी गई है।

इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी

दानापुर नेउरा स्टेशन के बीच भी रोड ओवर ब्रिज के निर्माण के लिए मंजूरी दी गई है। इस निर्माण कार्य मे 60.83 करोड़ रूपये की खर्च आएगी। राज्य सरकार द्वारा आर ओ बी के निर्माण के लिए राज्यांश मद से 38.14 करोड़ रूपए की मंजूरी दी गई है। गव्य विकास निदेशालय के अधीन क्षेत्रीय कार्यालय के लिपिक सन्वर्ग की भर्ती प्रक्रिया, प्रोन्नति, व सेवा शर्त नियमावली 2021 को भी मंत्रिमंडल की बैठक मे मंजूरी दी गई है। गंगा रेल सह सड़क पुल मे सोनपूर् की तरह 5.7 किलोमीटर की पथांश लम्बाई और पूर्व मे निर्मित विभागीय वैकल्पिक सड़क का नए सिरे से निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई है। 12.4 लम्बाई मे अलकतरा से जुड़े कार्य, पीसीसी कार्य और अंडर पास और आर ओ बी के निर्माण के लिए मंत्रिमंडल ने 598.10 करोड़ रूपए की पुनरीक्षित राशि स्वीकृत की गई है।

Manish Kumar

Leave a Comment