बिहार: हर कदम साथ निभायूंगा, दुल्हन को कंधे पर उठा नदी पार कराते हुए दूल्हा

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 29 Jun 2021, 3:04 pm

पिछ्ले कई घंटे से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। यह तस्वीर एक दूल्हे की है, अपनी नई नवेली दुल्हन को पहले तो गोद में उठाता है , फिर उसे कंधे पर उठा लेता है। तस्वीर मे साफ देखा जा सकता है कि दुल्हन का चेहरा उसके घूँघट से पूरी तरह ढँका हुआ है, और दूल्हे ने उसे कंधे पर उठा रखा है। दरअसल यह तस्वीर बिहार के किशनगंज की है। किशनगंज के एक बाढ़ प्रभावित इलाके मे नव विवाहित दूल्हा दुल्हन फंस गए थे।

किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड का मामला

कंधे पर उठाकर दुल्हन को नदी पार कराते हुए दूल्हे का किसी ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जिसके बाद यह विडियो तेजी से वायरल हो गया है। यह पूरा मामला किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड स्थित सिंघीमारी के पलसा घाट की है, जहां पुल ना होने की वजह से दूल्हा दुल्हन को दिक्कते आई। यह वीडियो सिंघीमारी के पलसा कनकई घाट का बताया जा रहा है।किशनगंज के दिघलबैंक प्रखंड

यह पूरी घटना गत रविवार की है, जब बाराती दूल्हे दुल्हन की शादी के बाद लौट रही थी। दूल्हा दुल्हन नदी को नाव से पार किया लेकिन जब दिघलबैंक प्रखण्ड के सिंघिमरी घाट पर लौटते समय नाव नदी के किनारे पर नहीं पहुंच सकी तो कम पानी वाले धार पर दूल्हा ने दुल्हन को नदी पार कराने और पानी से बचाने के लिए उसे पहले तो गोद में उठा लिया, फिर कंधे पर उठाकर दुल्हन को नदी पार कराया। दू

ल्हा शिव कुमार बहादुरगंज प्रखण्ड के लोहागाड़ा पंचायत का रहने वाला है, वह स्व महेंद्र प्रसाद सिंह का पुत्र है। शनिवार को उसकी बारात दिघलबैंक प्रखण्ड के सिंघिमारी पंचायत मे दुल्हन से शादी के लिए गई थी।

विवाह के बाद दूल्हा रविवार को अपनी दुल्हन के साथ लौटा। दूल्हे ने अपनी दुल्हन को पानी से बचाने के लिए उसे कंधे पर उठा लिया, इलाके सहित आस-पास के गाँव मे यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है और साथ ही इस घटना से जुड़ी तस्वीर और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।

Related Post

Leave a Comment