फिर से भाजपा मे वापसी करेगें शत्रुध्न सिन्हा ? इस ट्वीट को लेकर वापसी के लगाए जा रहे कयास

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा इन दिनों फिर से चर्चा में बने हुए हैं। उनके एक ट्वीट मे राजनीतिक गर्माहट बढ़ा दी है। एक ओर जहाँ सियासी कयास लगने तेज हो गए हैं तो वही दुसरी तरफ सोशल मीडिया पर युजर्स् को चुटकी लेने का मौका मिल गया है। युजर्स इसलिए भी जमकर शत्रुघ्‍न सिन्हा के ट्वीट पर व्यंग्य कर रहे क्योकि उन्होंने अपना पाला बदलकर बीजेपी से कांग्रेस का दामन थामा था। लेकिन लगता है वे कांग्रेस से भी खुश नहीं हैं और उनकी नाराजगी कांग्रेस से भी होने लगी है। ऐसे उनके हाल के ट्वीट से लग रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट मे स्पष्ट रूप से मोदी का उल्लेख किया है।

पटना के लोकसभा सीट से लंबे समय तक भाजपा के सांसद रहे शत्रुध्न सिन्हा ने रविवार को अपने ट्विटर हैंडल से कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया कि भाजपाइयो मे ख़ुशी की लहर दौड़ गई। उनकी जो भाषा है वह कांग्रेस के मुताबिक नहीं है और पार्टी लाइन के विपरीत जाती दिख रही है। उन्होंने अपने ट्वीट मे लिखा है ” दुनिया में चार तरह के दुखी लोग होते हैं। पहला वे हैं जो अपने दुखों से दुखी होते हैं। दूसरे वे हैं जो दूसरों के दुख से दुखी होते हैं। तीसरे वे हैं जो दूसरों के सुख से दुखी होते हैं। इसके बाद वे लिखते हैं कि दुखी लोगों का नया वैरियंट वे हैं, जो बिना बात मोदी से दुखी रहते हैं। “

क्या कहा अपने ट्वीट मे शत्रुध्न सिन्हा

उनके इस ट्वीट पर घनश्‍याम उपाध्‍याय ने नवजोत सिंह सिद्धू , जो अभी कांग्रेस मे हैं लेकिन पहले भाजपा मे थे का एक फनी वीडियो शेयर किया है, जो अलग-अलग मौके की क्‍ल‍िपिंग्‍स को जोड़कर तैयार की गई है जिसमें सिद्धू कभी तो प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा और कांग्रेस की आलोचना तो कभी मोदी के खिलाफ और कांग्रेस के समर्थन मे बोलते नज़र आ रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है “आप अकेले इंसान नहीं हैं। आपकी ही तरह ये भी दुखी हैं। ” युजर्स् ने शत्रुध्न सिन्हा के ट्वीट का चुटकी भी लिया और सलाह भी देते नज़र आए। कुछ युजर्स् ने लिखा फिर से भाजपा मे चले जाए, इसी मे कल्याण है। तो कुछ ने लिखा , आप बार -बार पार्टी बदलने के लिए भी दुःखी हैं। तो वहीं राजन श्रीवास्तव ने लिखा है कि आप कुछ विशेष दुखी नजर आते हैं। आपका यह दुख अभी लंबा चलेगा। “

Also Read:  बिहार में बदल गया दाखिल खारिज का नियम, अब नहीं चलेगी CO की मनमानी, सरकार ने दिया नया आदेश

इस बार बाप-बेटे दोनों हारे

शत्रुध्न सिन्हा को लाल कृष्ण आडवाणी के करीब माना जा रहा था। कांग्रेस का दामन थामने के बाद उनकी पटना की सांसदी चली गई, और इस सीट से बीजेपी के रविशंकर प्रसाद चुने गए।वही शाटगन के नाम से मशहूर शत्रुध्न सिन्हा ने कांग्रेस कि टिकट पर अपने बेटे को विधानसभा चुनाव मैं उतारा लेकिन वे बुरी तरह हार गए।

whatsapp channel

google news

 
Share on