33 फीसद महिलाओं के साथ बिहार JDU की नई टीम का ऐलान, जाने किन्हे मिली है टीम में जगह

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्य्क्ष उमेश कुशवाहा ने हाल ही में बिहार राज्य के नए कमिटी के गठन की घोषणा कर दी है जिनमे कुल 29 उपाध्यक्ष, 60 महासचिव, 114 सचिव, एक कोषाध्यक्ष और सात प्रवक्ता शामिल हैं। इस बार हुए कमिटी के गठन में कुल 33 फीसदी हिस्सेदारी महिलाओं के लिए दी गई है और इसके साथ ही कमिटी में सामाजिक और क्षेत्रीय दोनों ही समीकरण का पूरा ध्‍यान रखा गया है। उमेश कुशवाहा ने इस नए कमिटी के गठन के घोषणा के बाद ये दावा किया है कि देश में जदयू ऐसे पहली पार्टी है जिसने महिलाओं को 33 फीसदी की हिस्सेदारी दी है और साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कमिटी के प्रदेश कोषाध्‍यक्ष विधान पार्षद ललन सर्राफ बनाए गए हैं। 

इन्हे मिली है जगह

मिली जानकारी के मुताबिक आपको बतादें कि पूर्व मंत्री लक्ष्‍मेश्‍वर राय, पूर्व सांसद कुमकुम राय, पूर्व मंत्री अजीत चौधरी, गुलाम गौस, एएन शाही, बीमा भारती, पूर्व मंत्री रंजू गीता, रणविजय सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, अशोक कुमार, ललन पासवान, लखन ठाकुर, वीणा भारती, लक्ष्‍मीकांत मंडल, जगत नारायण सिंह, मुजाहिद भारती, प्रेम चौधरी, राजन मिश्रा, नवीन कुमार, ज्ञानचंद पटेल, प्रमिला कुमारी, हरपाल कौर, रेखा गुप्‍ता, प्रेमा चौधरी, अंजली सिन्‍हा, जितेंद्र नाथ, सुभाष सिंह कुशवाहा, अनुज कुमार सिंह और शंभुनाथ झा को कमिटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

वही अनिल कुमार, परमहंस कुमार, चंदन कुमार, अभय कुमार सिन्‍हा, रामबालक सिंह, सर्फुद्दीन, विपिन कुमार यादव, भूमिपाल राय, मंंजू देवी, रामचंद्र यादव, फराज फातमी, विजेंद्र कुमार यादव, रजिया खातून, चितरंजन यादव, शालिनी मिश्रा, जयवर्धन यादव, मदन पटेल, भारती मेहता, राणा रणधीर सिंह चौहान, आसमा परवीन, आशीष कुमार बब्‍बू, शंभू प्रसाद, शिवप्रकाश गलोदिया, मूलचंद गोलछा, रामपुकार सिन्‍हा, अंगद कुशवाहा, जंगबहादुर सिंह, कौशल्‍या जायसवाल, शोभा चंद्रवंशी, ललन प्रसाद कुशवाहा, अमरेश चौधरी, शंभु कुमार सुमन, राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह, जियाउद्दीन खान, पंछीलाल राय, आरती प्रधान, शिवरानी देवी, संगीता यादव, मंजू देवी, किरण रंजन, शगुफ्ता अजीम, विजय कुशवाहा, अरुणा सिंह, नज्‍म इकबाल आदि को कमिटी के प्रदेश महासचिव के रूप में चुना गया है।

इसके अलावा आपको बतादें कि संजय सिंह को एक बार फिर से जदयू की नई कमिटी के लिए मुख्य प्रवक्ता का पदभार दिया गया है। वही पूर्व विधान पार्षद रणवीर नंदन, सुहेली मेहता, अजय आलोक, प्रगति मेहता, निखिल मंडल एवं अभिषेक झा को कमिटी के छह अन्‍य प्रवक्‍ताओं की सूची में शामिल किया गया है। हालांकि इस लिस्ट में केवल रणवीर नंदन को छोड़ कर सभी पुराने ही है।

Manish Kumar

Leave a Comment