PM मोदी के मंत्रिमंडल मे JDU से इन चेहरों को मिल सकती है जगह, कल नीतीश कुमार जाएगे दिल्ली

मोदी केबिनेट के विस्तार की चर्चा होने पर जदयू ने यह साफ कर दिया था कि इस विस्तार में जेडीयू को भी मंत्री पद चाहिए. इसका इशारा जदयू केअध्यक्ष आरपी सिंह ने कि दिया था। उन्होंने कहा था कि जदयू भी एनडीए का हिस्सा है तो उसे भी केंद्रीय मंत्री मंडल में अपना हिस्सा चाहिए। अब ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार मंगलवार को दिल्ली दौरे पर जाएंगे। वहाँ नितीश कुमार केंद्रीय मंत्रिमंडल में जदयू की हिस्सेदारी के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं से बात कर सकते हैं और जदयू कोटे के मंत्रियों की जानकारी साझा कर सकते हैं।

बता दें कि जदयू को मंत्रिमंडल में शामिल होने का इससे पहले भी मौका मिला था जब नरेंद्र मोदी की सरकार बनी थी लेकिन उस वक्त मंत्री की संख्या को लेकर जेडीयू और भाजपा में मामला अटक गया। उस समय जदयू को मंत्रिमंडल में मात्र एक सीट दिया जा रहा था। जिस पर नीतीश कुमार ने समय ने इंकार कर दिया था। उस समय ललन सिंह और आर पी सिंह में किसी एक को ही मंत्री पद मिल सकता था परंतु नीतीश कुमार दोनों में से किसी एक को मंत्री बनाकर किसी को नाराज नहीं करना चाहते थे।अब ऐसी खबर आ रही है कि नरेंद्र मोदी कि मंत्रिमंडल में जदयू को एक से ज्यादा सीटें मिल सकती है।

आइए आपको बताते हैं कि जदयू कोटे से किन लोगों की मंत्री बनने की संभावना है।

आरपी सिंह– जदयू में सबसे पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नीतीश कुमार के सबसे भरोसेमंद तथा पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे आरपी सिंह को मंत्री मिल सकता हैं। बता दें कि आरपी सिंह राज्यसभा से सांसद है ,ये  काफी ही अनुभवी हैं। इन्होने जदयू के संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इनका भाजपा से भी बेहतर संबंध है।

ललन सिंह– मुंगेर के जदयू सांसद तथा नीतीश कुमार के संकट मोचन के तौर पर कहे जाने वाले ललन सिंह उनके काफी करीबी हैं। जब भी नीतीश कुमार पर कोई संकट आया है ललन सिंह इसे दूर करने में अपना योगदान दिया है। बिहार के जदयू प्रदेश अध्यक्ष ललन सिंह नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में भी रह चुके हैं। यह भूमिहार जाति से आते हैं इसलिए नीतीश कुमार इन्हें मंत्री बनाकर भूमिहार जाति कोअच्छा मैसेज देना चाहेगे।

संतोष कुशवाहा– पूर्णिया के जदयू युवा सांसद संतोष कुशवाहा के नाम की भी  काफी चर्चा है क्योंकि इन्हें मंत्री बनाने से लव कुश समीकरण फिट बैठेगी। जदयू कोटा से मंत्री बनने पर कुशवाहा जाति में एक काफी अच्छा मैसेज जाएगा। ये काफी साफ-सुथरी छवि वाले नेता है।

रामनाथ ठाकुर– स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के बेटे और राज्यसभा सांसद राम नाथ ठाकुर के नामों पर भी इस बार काफी चर्चा है। रामनाथ ठाकुर पहले भी नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल हो चुके हैं। इस बार भी नीतीश कुमार कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर को मंत्रिमंडल में शामिल कर दलित समुदाय को एक अच्छा मैसेज देना चाहेंगे।

Manish Kumar

Leave a Comment