लॉन्च हुआ Aditya L1, अनंत आसमान की ओर चला भारत का सूर्य मिशन, श्रीहरिकोटा से ISRO की कामयाब लॉन्चिंग

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 02 सितम्बर 2023, 12:28 अपराह्न

Aditya L1 Launch Live Update: चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 की सफल सॉफ्ट लैंडिंग के बाद आज भारत की अंतरिक्ष संस्था इसरो के सूर्य मिशन आदित्य l1 को 11:50 पर लॉन्च कर दिया गया है। Aditya L1 के अंतरिक्ष यान को पृथ्वी और सूरज के बीच एक फीसदी की दूरी तय करके l1 पॉइंट पर पहुंचा देगा और इसके साथ ही भारत अब सूर्य के सारे रहस्यों भी जल्द पर्दा उठेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन एक बार फिर Aditya L1 के साथ इतिहास रचने की तैयारी कर चुका है। अब देश के साथ-साथ विश्व भर की निगाहें इसरो के सूर्य मिशन पर टिकी हुई है। श्रीहरिकोटा के लॉन्चिंग सेंटर से इसरो के सूर्य मिशन Aditya L1 को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है।

लॉन्च हुआ Aditya L1 सूर्य मिशन

Aditya L1 लॉन्चिंग के ठीक 127 दिन बाद अपने पॉइंट L1 पर पहुंचेगा। इस पॉइंट पर पहुंचने के बाद आदित्य L1 बेहद अहम डाटा को इकट्ठा करेगा। इसी के साथ भारत का अंतरिक्ष संस्थान एक नई उप्लबधि के साथ बदलते भारत की एक नई तस्वीर दिखायेगी।

कितना है Aditya L1 का वजन?

जानकारी के मुताबिक आदित्य-L1 का वजन 1480.7 किलोग्राम का है। इसके लॉन्च के करीब 63 मिनट बाद रॉकेट से आदित्य-L1 स्पेसक्राफ्ट अलग हो जाएगा। हालांकि बता दे कि रॉकेट वैसे तो आदित्य को 25 मिनट में ही तय कक्षा में पहुंचा देगा, लेकिन उसका साथ वह 63 मिनट बाद छोड़ेगा। खास बात ये है कि यह इस रॉकेट की सबसे लंबी उड़ानों में से एक होगी।

इसके साथ ही बता दे कि ISRO अपने पहले सूर्य मिशन PSLV-C57/Aditya-L1 मिशन को लॉन्च के कर अब इसकी सफलता की तैयारी में जुट गया है। वहीं इसकी लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से पहले से तय समय 11:50 बजे ही की गई। आदित्य एल-1 को लेकर उड़े पीएसएलवी-एक्सएल रॉकेट की ये 25वीं उड़ान थी। बता हे ये रॉकेट PSLV-XL आदित्य को उसके तय ऑर्बिट में छोड़ने निकल गया है और लॉन्च के करीब एक घंटे बाद आदित्य-एलवन अपनी तय कक्षा में पहुंचा कर उससे अलग हो जायेगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post