चंद्रयान-3 को मिली भारी सफलता; चाँद पर ऑक्सीज़न सहित खोज लिया 9 तत्व; पानी की खोज जारी

Chandrayaan 3 Discovery: चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद जहां एक ओर भारत के मून मिशन की चर्चा दुनिया भर में हो रही है, तो वही चंद्रयान-3 मून मिशन को हर रोज नए आयाम पर पहुंचा भारत के नाम का डंका बजा रहा है। इस कड़ी में विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर चांद पर हर दिन अपनी खोज में प्रगति कर रहे हैं। ऐसे में प्रज्ञान रोवर ने चांद की सतह पर ऑक्सीजन समेत कई ऐसे तत्वों की खोज की है, जो अब तक कोई दूसरा देश नहीं कर पाया है। ऐसे में आइये चांद पर अब तक चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने किन-किन चीजों की खोज की इस बारे में हम आपको डिटेल में बताते हैं।

चंद्रयान-3 को चाँद क्या-क्या मिला(Chandrayaan 3 Discovery)?

चंद्रयान 3 के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के बाद से लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान अब तक कई तस्वीरों को भेज चुके हैं। प्रज्ञान ने चांद पर मनुष्य के बसने की संभावना की तलाश को शुरू कर दिया है। इसरो के प्रमुख एस सोमनाथ लैंडिंग से पहले भी कई बार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि चांद पर दक्षिणी ध्रुव खोज के लिए सबसे खास क्षेत्र है, जहां लोगों के रहने की संभावना भी हो सकती है।

प्रज्ञान रोवर को चांद पर मिले कौन-कौन से तत्व(chandrayaan 3 discovery on moon)?

चंद्रयान-3 के रोवर प्रज्ञान को चांद पर ऑक्सीजन (O), कैल्शियम (Ca), आयरन (Fe), क्रोमियम (Cr), सल्फर (S), मैगनीज (Mn), एल्युमिनियम (Al), टाइटेनियम (Ti) और सिलिकान (Si) तत्व मिले हैं। बता दे यह सब प्रज्ञान रोवर के पेलोड लेजर इनयूज्ड ब्रेकडाउन स्पेक्टरोस्कोप की मदद से तलाशे गए हैं। वही इन सबकी खोज के बाद अब प्रज्ञान रोवर चांद पर सबसे महत्वपूर्ण तत्व हाइड्रोजन (H) की तलाश कर रहा है। ऐसे में चांद पर पानी की खोज में रोवर को जल्द ही बड़ी कामयाबी मिलने वाली है।

चांद पर कितना है तापमान?

बता दे हाल ही में चंद्रयान-3 ने चांद पर तापमान को लेकर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। लैंडर ने इस दौरान जब चांद की मिट्टी पर तापमान को मापा तो पता चला कि वहां तापमान 0 से 70 डिग्री तक है। इसरो के वैज्ञानिक फिलहाल इस जानकारी से काफी हैरान है। वैज्ञानिकों का कहना है कि- चांद पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक ही हो सकता है, ऐसे में यह आंकड़े हैरान करने वाले हैं।

ये भी पढ़ें- 2 सितंबर को लॉन्च होगा आदित्य L1 स्पेसक्राफ्ट, चंद्रयान-3 की सफलता के बाद सूर्य के लिए उड़ान भरेगा इसरो

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।