क्या है E20 पेट्रोल? क्यों नॉर्मल पेट्रोल से क्यों होता है सस्ता? हर दिन बचाता है आपके सैकड़ों रुपये

E20 Petrol Making And cost Details: भारतीय बाजार में इन दिनों पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में लोग E20 पेट्रोल वाले व्हीकल का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें टू व्हीलर से लेकर फोर व्हीलर तक शामिल है, जो पेट्रोल के बजाय E20 पेट्रोल से चल रहे हैं। बता दे यह भी एक तरह का पेट्रोल फॉर्मेट है, जो पेट्रोल की तुलना में सिर्फ सस्ता ही नहीं होता, बल्कि बाजार में इसकी डिमांड भी पेट्रोल के मुकाबले लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल में 20% एथेनॉल मिक्स किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 2025 तक इसकी मात्रा को दोगुना करने की प्लानिंग चल रही है। एथेनॉल मिक्स पेट्रोल बाजार में लाने वाली जिओ बीपी देश की सबसे पहली कंपनी है।

गौरतलब है कि E20 पेट्रोल जिओ बीपी के चुनिंदा पेट्रोल पंप पर ही सेल किया जाता है। ऐसे में अगर आप अपनी गाड़ी में E20 पेट्रोल डलवाते हैं या फिर आपकी गाड़ी E20 पेट्रोल सिस्टम को सपोर्ट करती है, तो आइये हम आपको E20 पेट्रोल के बारे में डिटेल में बताते हैं। साथ ही बताते हैं कि ये प्रति लीटर पर आपके कितने रुपए बचाता है।

क्या होता है E20 पेट्रोल?

E20 पेट्रोल एक ऐसा एथेनॉल जैव ईंधन है जो स्वाभाविक रूप से शुगर की फॉर्मेटिंग के जरिए तैयार किए जाते हैं। भारत में जीवाश्म ईंधन की खपत को कम करने के लिए इस बायोफ्यूल पेट्रोल फ्यूल को तैयार किया गया। पेट्रोल के साथ मिलने वाले इस E20 फ्यूल में 20% एथेनॉल और 80% पेट्रोल मिश्रण किया जाता है। E20 में संख्या 20 पेट्रोल मिश्रण में इथेनॉल के अनुपात को दर्शाती है। यानी संख्या जितनी अधिक होगी पेट्रोल में इथेनॉल का अनुपात उतना ही ज्यादा होगा।

1 लीटर E20 पेट्रोल की कीमत क्या है?

जिओ बीपी नेमेजर सिटी पेट्रोल को तैयार किया है। उसमें 80% पेट्रोल और 20% इथेनॉल मिक्स किया गया है। दिल्ली में मौजूदा समय में पेट्रोल की कीमत ₹96 प्रति लीटर है। इस हिसाब से ₹96 के हिसाब से 80% पेट्रोल की कीमत ₹76 80 पैसे हुई। वहीं दूसरी ओर इथेनॉल की कीमत ₹55 है। ऐसे में इथेनॉल के 20% इथेनॉल की कीमत 11 रुपए होती है। कुल मिलाकर E20 पेट्रोल की कीमत ₹87.80 पैसे बैठती है। इस कीमत के साथ आप E20 पेट्रोल का इस्तेमाल कर पर लीटर पर ₹8.20 पैसे की बचत करते हैं।

Kavita Tiwari