बिहार: पत्नी के रहते दूसरे लड़की से शादी करने जा रहा था पति, सही मौके पर पहुंची पत्नी और फिर ….

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 13 जून 2021, 11:04 पूर्वाह्न

राजधानी पटना में पति द्वारा अपनी पत्नी से बेवफाई कर दूसरी शादी करने की एक दिलचस्प घटना सामने आई है। घटना नौबतपुर थाना इलाके की है , जहाँ एक शख्स द्वारा एक पत्नी के रहने के बावजूद दूसरी शादी की कोशिश की जा रही थी,लेकिन पुलिस ने खबर मिलने के बाद उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि खजूरी निवासी राहुल कुमार की शादी पालीगंज के धरहरा निवासी फूलमती कुमारी के साथ वर्ष 2019 में हिन्दू रीति – रिवाज के साथ संपन्न हुई थी , जिसमें उनके 2 बच्चे भी हैं । पत्नी के मुताबिक , पति राहुल ने  उसे घर से बाहर निकाल दिया और चुपके से नालंदा जिले की एक लड़की से दूसरी शादी तय कर ली , जिसकी खबर मिलने के बाद वह अपने 2 बच्चों के साथ पालीगंज से नौबतपुर थाने पहुँची और फिर पुलिस को साथ लेकर अपने ससुराल खजूरी पहुँच गयी।

 पुलिस ने मौके पर पहुँच कर देखा कि शादी की पूरी तैयारी की जा रही है । घर के बाहर बैंड – बाजा बज रहा था और सभी लोग बारात जाने की तैयारियों कर रहे थे। इसी बीच वहाँ पुलिस प्रशासन को देखते हीं अफरातफरी मचने लगी। पुलिस ने शादी को रुकवाकर मौके से दूल्हे को  ले गयी। वहीं इस मामले को लेकर नौबतपुर थाना परिसर में कई घंटों तक हंगामा चलता रहा।

इस घटना को लेकर पुलिस ने क्या कहा??

वहीं इस मामले को लेकर नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने कहा कि , ” दोनों पक्षों के बीच बातचीत कर मामला सुलझाने की कोशिश की जा रही है।  महिला के लिखित शिकायत के बाद इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।