मुकेश अंबानी के गले मिली दीपिका पादुकोण, देखते ही सासु मां ने चढ़ाया मुंह, Viral हुआ Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 21 जुलाई 2023, 2:47 अपराह्न

Deepika padukone hug mukesh ambani: दीपिका पादुकोण पहले मुकेश अंबानी के पास जाती है और गले मिलने के बाद उनका स्वागत करती है।

Deepika padukone hug Mukesh Ambani: गुरुवार रात मनीष मल्होत्रा के एनुअल ब्राइडल शो सेरेमनी का आगाज हुआ। इस दौरान मनीष मल्होत्रा के इस खास इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर बिजनेस जगत तक की कई हस्तियां नजर आई। इस शो को अटेंड करने के लिए एशिया के सबसे अमीर कारोबारी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी अपनी बेटी ईशा और मां कोकिलाबेन के साथ पहुंचे।

वही मनीष मल्होत्रा के इस शो में बॉलीवुड इंडस्ट्री से दीपिका पादुकोण, काजोल, करण जोहार, प्रनूतन, खुशी कपूर और रकुल प्रीत सहित कई बड़े स्लैब्स नजर आए। शो मे रणबीर और आलिया भट्ट को शो स्टॉपर बनाया गया था, लेकिन इन सबके बीच सारी लाइमलाइट रणवीर-दीपिका और मुकेश अंबानी का मिलना ले गया।

रैंप छोड़ मुकेश अंबानी से मिलने पहुंचे रणवीर और दीपिका पादुकोण

रणबीर सिंह मनीष मल्होत्रा के एनुअल ब्राइडल शो में शो स्टॉपर थे। रणबीर रैंप पर वॉक कर रहे थे, लेकिन अचानक से उन्होंने मुकेश अंबानी को देखा और रैंप छोड़कर मुकेश अंबानी से गले मिलने पहुंच गए। इस दौरान रणबीर ने काफी गर्मजोशी के साथ मुकेश अंबानी से हाथ मिलाया। इसके बाद उन्होंने मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी से भी हाथ मिलाया। हालांकि इस दौरान एक्टर कोकिलाबेन से नहीं मिले, जो मुकेश अंबानी के बगल में ही बैठी हुई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दीपिका ने मुकेश अंबानी को लगाया गले (Deepika padukone hug Mukesh ambani)

वह इस दौरान दीपिका पादुकोण का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका मुकेश अंबानी को गले लगाकर उनका स्वागत करती नजर आ रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि दीपिका पादुकोण पहले मुकेश अंबानी के पास जाती है और गले मिलने के बाद उनका स्वागत करती है। खास बात यह है कि इस दौरान दीपिका के साथ उनकी सास भी वहां मौजूद है। सोशल मीडिया पर इस मूमेंट पर उनकी सास का रिएक्शन काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इसके बाद वह ईशा अंबानी के गले मिलती है और उनसे बात करती है।

ये भी पढ़ें- मुकेश अंबानी की बहन नहीं है उनसे कम, चलाती है करोड़ों का कारोबार, जाने कितने करोड़ की है मालकिन

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।