72 घंटे के अंदर बिहार पहुँच सकता है मानसून, इन जिलों मे तेज बारिश के आसार, अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गर्मी का बढ़ते कहर में एक राहत भरी ख़बर दी है। मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में बुधवार से शनिवार यानी 12 जून तक तेज आंधी, पानी के साथ वज्रपात की आशंका जताई है। विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी कर दी है। माना जा रहा है कि इस बार में मॉनसून समय से पहले आ सकता है। बिहार में इस सप्ताह तक मॉनसून के आने के पूरे आसार हैं। देश के अन्य हिस्सों में पिछले एक-दो दिनों में समय पूर्व मॉनसून के पहुंचने के बाद इस बात की उम्मीद बढ़ गई है कि इस बार मॉनसून बिहार में समय से पूर्व पहुंचेगा।
जारी किया है ग्रीन अलर्ट

मौसम विभाग ने बिहार के सभी हिस्सों में ग्रीन के साथ ही ऐलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत तेज हवा के साथ ही 3 से 12 एमएम तक बारिश होने की संभावना है। ये स्थिति 11 जून तक रहेगी। इसके साथ ही 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी, जिसका तीव्रता 17 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के आसार हैं। 9 जून से बिहार के सभी हिस्सों में मौसम में परिवर्तन होगा, इसका असर दोपहर के बाद दिखाई देगा। तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है, इसके साथ ही 11 जून को बंगाल की खाड़ी में तीव्रता वाले निम्न हवा का दबाव सक्रिय होगा, जिससे मॉनसून सिस्टम के आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।

इन जिलो में आंधी तूफ़ान

विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज के कुछ हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ आंधी-तूफान आएगा। वहीं उत्तर-मध्य बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर और समस्तीपुर में भी ऐसी ही स्थिति रहेगी। इसके अलावा दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के लिए भी 12 जून तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। पटना सहित विभिन्न जिलों में इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जाहिर की गई है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है की बीते चार दिनों से जिस तरह की गर्मी पड़ रही है, उस हिसाब से बारिश काफी तेज हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार समय से पहले ही बिहार में मानसून की बारिश शुरू हो सकती है। अगले 72 घंटे में मानसून सक्रिय होने वाला है। पूर्णिया होते हुए मानसून बिहार के पश्चिमी एवं दक्षिणी जिलों में जाएगा। अगले 48 घंटे में हवा के साथ बारिश की भी संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने उसके लिए अलर्ट किया है। इस बार 95 फीसदी मानसून की बारिश होगी।

Manish Kumar

Leave a Comment