आ गई इथेनॉल से चलने वाली रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक, खरीदने के लिये टूट पड़े लोग; जाने कीमत

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 10 जुलाई 2023, 3:41 अपराह्न

Royal Enfield Classic 350 Price, Feature And Mileage: ये बात तो सभी जानते है कि रॉयल एनफील्ड देश की सबसे पॉपुलर बाइक कंपनी के तौर पर जानी जाती है। ऐसे में युवाओं के बीच रॉयल एनफील्ड इंडिया खास तौर पर टॉप रैकिंग में रहती है। खास बात ये है कि रॉयल एनफील्ड की ज्यादातर बाइक रेट्रो बाइक्स के तौर पर जानी जाती है। वहीं बात 350cc सेगमेंट में आई कंपनी की नई बाइक रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) की करें तो बता दे कि ये इस सेगमेंट की लीडिंग बाइक है।

Royal Enfield Classic 350 की खासियत

350सीसी के सेगमेंट में Royal Enfield Classic 350 बाइक टॉप लीडिंग बाइक है। वहीं अब कंपनी ने इस बाइक को कुछ नई खूबियों के साथ पेश किया है। बता दे इस दौरान कंपनी इस बाइक को E-20 कंप्लायंस मॉडल के साथ ला रही है। बता दे Royal Enfield Classic 350 का ये नया मॉडल E-20 फ्यूल रेडी है, जिसका मलतब है यह बाइक इथेनॉल फ्यूल पर चलती है। साथ ही आपकों इस बाइक में 80 पर्सेंट पेट्रोल के साथ 20 पर्सेंट इथेनॉल ब्लेंडिंग वाला फ्यूल भी दिया जा रहा है।

Royal Enfield Classic 350 का इंजन

अब बात Royal Enfield Classic 350 बाइक के इंजन की करें , तो बता दे कि कंपनी आपकों इस बाइक में 349cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दे रही है, जो 20.2bhp पावर और 27Nm टॉर्क जेनेरेट करने में सक्षम बताया जा रहा है। इसके साथ ही Royal Enfield Classic 350 बाइक की ओवरऑल स्टाइलिंग में कंपनी ने फिलहाल कोी बदलाव नहीं किया है। हालांकि इस दौरान आपकों इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव जरूर देखने को मिलेंगे।

Royal Enfield Classic 350 की कीमत

अब बात Royal Enfield Classic 350 की कीमत की करें तो बता दे कि कंपनी ने अपने इस पॉपुलर मॉडल कार को 1,93,080 रुपये की शुरुआती कीमत पर मार्केट में उतारा है। हालांकि बता दे कि इसके पहले इसकी कीमत 1,90,092 रुपये रखी गई थी। देखें इसके सभी मॉडल की कीमत-

  • रेडडिच – 1,93,080 रुपये
  • सिंगल चैनल ABS : 1,95,191 रुपये
  • ड्यूल चैनल ABS : 2,02,094 रुपये
  • सिग्नल्स : 2,13,852 रुपये
  • डार्क : 2,20,991 रुपये
  • क्रोम : 2,24,755 रुपये

बता दे कि रॉयल एनफील्ड की Royal Enfield Classic 350 बाइक मौजूदा समय में 350cc सेगमेंट में सबसे ज्यादा सेल होनी वाली कार है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।