टोयोटा की नई SUV के आगे फीकी पड़ेगी फॉर्च्यूनर कार, लॉन्च से पहले टीजर देख लोगों ने टिका ली बुकिंग पर नजरें!

Toyota Next Gen Land Cruiser Prado Car: टोयोटा कंपनी अपनी नई 5th जनरेशन लैंड क्रूजर प्राडो कार को जल्द ही मार्केट में लॉन्च करने वाली है। हाल ही में कंपनी ने इसका पहला टीजर जारी कर हंगामा मचा दिया है। इसके पहले टीजर की झलक देख लोग अभी से इसकी बुकिंग पर नजरें टिकाए बैठ गए हैं। बता दें कि कंपनी का कहना है कि वह आने वाले महीने में इसे ग्लोबल लेवल पर लांच करेगी। नई लैंड क्रूजर प्राडो की हाल ही में सामने आई 3rd जनरेशन की लेक्सेस GX SUV के साथ अपना नया प्लेटफार्म और पावरट्रेन ऑप्शन भी शेयर करेगी।

आ रही है लैंड क्रूजर प्राडो की 5th जनरेशन कार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक टोयोटा कंपनी की अपडेट प्राडो को काफी लंबे समय के इंतजार के बाद पेश किया जाएगा। बता दें इसकी 4th जनरेशन का मॉडल साल 2009 में आया था। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बिक्री के लिए इसका 4th जनरेशन इसी साल से मौजूद है। वही टोयोटा लगभग 14 साल बाद लैंड क्रूजर प्राडो के 5th जनरेशन वर्जन को लांच करने वाली है।

जबरदस्त है लैंड क्रूजर प्रदो 5th जनरेशन का टीजर

गौरतलब है कि टोयोटा द्वारा शेयर किए गए पहले टीजर में 60 के दशक के क्लासिक FJ40 लैंड क्रूजर के बगल में लेटेस्ट न्यू लैंड क्रूजर प्राडो का एक सिल्हूट नजर आ रही है। हालांकि, इसके अलावा इस टीजर में कार का काफी हिस्सा नजर आ रहा है, जिसे देख ये साफ तौर पर कहा जा सकता है कि नई लैंड क्रूजर प्राडो का लुक पुराने मॉडल की तुलना में काफी अलग होगा।

मालूम हो कि टोयोटा की ये तीसरे जेनरेशन की लेक्सस GX नई लैंड क्रूजर प्राडो एसयूवी के साथ अपना प्लेटफॉर्म शेयर कर रही है। ऐसे में ये दोनों एसयूवी प्लेटफॉर्म ऑफ-रोड गियर, इंटीरियर एलीमेंट्स और कुछ बॉडी पैनल भी आपस से शेयर करने वाली है। साथ ही बता दे कि न्यू लैंड क्रूजर प्राडो में गोल हेडलैंप जैसे रेट्रो डिजाइन टच और पुराने लैंड क्रूजर मॉडल से लुक काफी मिलता-जुलता दिया गया है।

5th जनरेशन लैंड क्रुजर कार का इंजन

इसके साथ ही बता दे कि इस कार का इंजन पावरट्रेन भी काफी धांसू होगी। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि टोयोटा बाजार के आधार पर एक से ज्यादा गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ पेट्रोल, पेट्रोल-हाइब्रिड और डीजल इंजन आपकों इस कार में पेश कर सकती है। बता दे ये नई जेनरेशन की लैंड क्रूजर प्राडो पहली बार उत्तरी अमेरिकी बाजार में सेल के लिए उतारी जायेगी। इसके साथ ही इसे लोकप्रिय टोयोटा 4 रनर एसयूवी के ऊपर स्थित किया जाएगा।

क्या भारत में सेल होगी नई लैंड क्रूजर प्राडो?

गौरतलब है कि नई लैंड क्रूजर प्राडो कार को उत्तरी अमेरिका जैसे नए और बड़े बाजारों में लॉन्च और सेल करने की बात सामने आई है। सूत्रों की माने तो इस नई एसयूवी की डिमांड अपने पूर्ववर्ती की तुलना में और भी अधिक होगी। वहीं ये भी उम्मीद जताी जा रही हैं कि नई लैंड क्रूजर प्राडो और उस पर बेस्ड लेक्सस न्यू GX भविष्य में भारत में भी पेश किया जा सकता है। हालांकि इसका फैसला पूरी तरह से कंपनी पर निर्भर करता है।

Kavita Tiwari