Weather Today: इन 20 राज्यों में मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें आपके शहर-आपके गांव के मौसम का हाल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 08 जुलाई 2023, 9:34 पूर्वाह्न

Weather Update Today, IMD Alert For Heavy Rain: देश के तमाम हिस्सों में मानसून दस्तक दे चुका है। हालांकि इस दौरान मानसून की दस्तक कई राज्यों में आफत बन गई है। दरअसल देश के आधे से ज्यादा हिस्सों में इस समय झमाझम बारिश हो रही है। कई जगहों पर यह बारिश लोगों को राहत दे रही है, तो वहीं कहीं पर मुसीबत बन गई है। पहाड़ों पर बारिश के कारण लैंडस्लाइड जैसी घटनाओं के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं मैदानी इलाकों में नदियां भी उफान पर आ गई हैं। हालांकि कई राज्य ऐसे हैं जिन्हें चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई राज्यों में अभी भी गर्मी के मौसम का कहर जारी है। ऐसे में आइए हम आपको शहर आपके राज्य के मौसम के हाल के बारे में बताते हैं।

कैसा है दिल्ली का मौसम?

सबसे पहले बात राजधानी दिल्ली के मौसम की करते हैं, जहां सुबह से ही बारिश का सिलसिला जारी है। देर रात से शुरू हुई बारिश दिल्ली के कई इलाकों में सुबह भी जारी रही, जिससे मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग में पूर्वानुमान जताया है कि दिल्ली में आज हल्की से मध्यम बारिश पूरे दिन होती रहेगी। इसके साथ ही आज तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है।

कैसा होगा उत्तर प्रदेश का मौसम?

बात उत्तर प्रदेश की करें तो मौसम विभाग ने आज राज्य के ज्यादातर हिस्सों में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ में आज बारिश के साथ गरज को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आज पूरे दिन राज्य के तमाम हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट के साथ आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है।

कैसा रहेगा कश्मीर से केरल का मौसम?

इसके अलावा मौसम विभाग के प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि आज गुजरात, गोवा, कोंकण, तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना सहित दक्षिणी मध्यप्रदेश विदर्भ छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। हिमाचल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम सहित कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, लक्ष्यदीप, अंडमान और निकोबार दीप समूह, दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान सहित कई राज्यों में मध्यम बारिश की संभावना है।

इसके साथ ही बात उत्तर पूर्व भारत, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान सहित दिल्ली एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश. तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु और लद्दाख की करें तो यहां पर भी हल्की बारिश के साथ मौसम सुहाना बना रहेगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post