5 Door Thar: 15 अगस्त को आ रही है महिंद्रा की 5 दरवाजों वाली थार, छुड़ा देगी Jimny के छक्के!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 25 जून 2023, 2:22 अपराह्न

महिंद्रा कंपनी अपने ग्राहकों के लिए जल्द ही 5 दरवाजे वाली महिंद्रा थार कार लाने वाली है। बता दें अब तक महिंद्रा के ग्राहकों के पास सिर्फ 3 दरवाजों वाली महिंद्रा थार कार उपलब्ध है, लेकिन अब कंपनी की यह 5 दरवाजे वाली थार कार जिम्नी को टक्कर देने के लिए आ रही है।

5 Door Thar Price, Feature And Mileage: महिंद्रा कंपनी अपने ग्राहकों के लिए जल्द ही 5 दरवाजे वाली महिंद्रा थार कार लाने वाली है। बता दें अब तक महिंद्रा के ग्राहकों के पास सिर्फ 3 दरवाजों वाली महिंद्रा थार कार उपलब्ध है, लेकिन अब कंपनी की यह 5 दरवाजे वाली थार कार जिम्नी को टक्कर देने के लिए आ रही है। बता दें महिंद्रा कंपनी Thar 5 Door कार को 15 अगस्त 2023 को ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी। हाल ही में Thar 5 Door कार के मॉडल को सड़क पर टेस्टिंग के दौरान पहली बार देखा गया है। टेस्टिंग मॉडल कि सामने आई तस्वीरों के साथ इससे जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई हैं। ऐसे में आइए हम आपको Thar 5 Door कार की खासियत से लेकर इसकी कीमत तक सब कुछ डिटेल में बताते हैं।

Thar 5 Door कार की कीमत

ऐसे में बात सबसे पहले Thar 5 Door कार थार की कीमत की करे, तो बता दे कि कंपनी इसकी कीमत 12 से 15 लाख के बीच रख सकती है। बता दे मारुति सुजुकी की 5 दरवाजों के साथ आने वाली जिम्नी कार की शुरुआती कीमत 12 लाख 74 हजार रुपये (एक्स शोरूम) है। वहीं दूसरी ओर महिंद्रा कंपनी की ओर से 5 दरवाजों वाली महिंद्रा थार की कीमत से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

Thar 5 Door कार की खासियत

मालूम हो कि Mahindra Thar 5 Door वाले मॉडल में 3 दरवाजों वाली थार वाला 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन ऑपकों ऑफर किया गया है। ऐसे में नई 5 दरवाजों वाली महिन्द्रा कार के डिजाइन में कंपनी कुछ बड़ा बदलाव कर सकती है। इस एसयूवी में कंपनी अपने ग्राहकों को सर्कुलर हेडलैंप्स, रीडिजाइन बंपर्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM और 18 इंच अलॉय व्हील्स दे रही है।

बता दे कि जैसे-जैसे आधिकारिक लॉन्च की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इस कार से जुड़ी दूसरी सभी जानकारियां भी सामने आ रही है। बता दे कि नई Thar 5 Door कार का साइज पुरानी 3 दरवाजों वाली थार कार से बड़ा हो सकता है। इसके अलावा इस कार में आपकों कई नए और जबरदस्त फीचर्स भी मिलेंगे।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।