OYO लाया अपने ग्राहकों के लिए धमाका ऑफर, अब बिना पैसे बुक हो जाएगा होटल !

OYO ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। अब OYO पर बिना पैसे दिए आप होटल बुक कर सकते हैं। इसके लिए OYO ने एक नया फीचर ऐड किया है। पूरी बात यह है कि यूजर बिना पैसे पहले अपना होटल बुक कर सकते हैं और उसका भुगतान बाद में यानि 15 दिन बाद  कर सकते हैं। ओयो ने Stay Now and Pay Later के नाम से एक नया फीचर लाया है जिससे आप  भिन्न-भिन्न सर्विस में यूज कर सकते हैं।

कंपनी अपने यूजर्स को बुकिंग के बाद भुगतान के लिए हफ्तों का समय देगी। OYO अपने नए  फीचर Stay Now and Pay Later के जरिए अपनी बुकिंग का भुगतान बाद में करने का फीचर जोड़ा है। इससे आपको तुरंत पेमेंट करने के झंझट से निजात मिल जाएगा। अब जो यूजर ट्रेवल के समय खर्चे का  टेंशन लेते हैं उनके लिए थोड़ी आसानी हो जाएगी।

ओयो के समर वेकेशन इंडेक्स 2023 के अनुसार इस गर्मी 83 प्रतिशत भारतीय को यात्रा करने की योजना है। ऐसे में कंपनी यूजर्स को सहूलियत का ध्यान रखते हुए इस फीचर्स को लाया है। इस फीचर्स के लिए कंपनी अपने क्रेडिट कार्ड आधारित भुगतान सेवा सिंपल के साथ साझेदारी की है। Stay Now and Pay Later सर्विस  ग्राहकों को 5000 तक की क्रेडिट लिमिट देगा। जिसका आप 15 दिनों के बाद भुगतान कर सकते है।

इस फिचर को ओयो एप पर आप एक्सेस कर सकते हैं। फिलहाल यह फीचर anroid यूजर के लिए उपलब्ध है, परंतु जल्द ही IOS पर भी इसे रिलीज कर दिया जाएगा। इसी साल OYO देश ने अपनी प्रीमियम होटल की संख्या दुगनी करने की प्लान की घोषणा की थी। इसके द्वारा कहा गया था कि इस साल इन होटल के संख्या  बढ़ाई जाएगी। इसमे प्रीमियम होटल ब्रांड्स में Townhouse Oak, Oyo Townhouse, Collection O और Capital O शामिल हैं। OYO के पास अभी देश में लगभग 1,800 प्रीमियम होटल्स हैं।