Weather Report Today: मानसून ने केरल में दी दस्तक, कब होगी दिल्ली-बिहार में बारिश?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 09 जून 2023, 9:40 पूर्वाह्न

Today Weather Report: देश के तमाम हिस्से गर्मी के प्रचंड रूप से झुलस रहे हैं। यूपी-बिहार सहित सभी राज्यों में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। वही अब मानसून की दस्तक से लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। केरल के तट पर मानसून दस्तक दे चुका है, वहीं अगले दो दिनों में दक्षिण भारत के अन्य राज्यों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। जानकारी के मुताबिक इस साल मानसून एक सप्ताह की देरी से आया है। ऐसे में देर से ही सही पर अब लोगों को गर्मी के हाई लेवल कोप से कुछ हद तक राहत मिलेगी।

कब होगी बारिश, कब आयेगा मानसून?

अमूमन मानसून 1 जून से 4 जून के बीच दस्तक दे देता है, लेकिन इस बार 7 दिन लेट मानसून ने 8 जून को केरल में दस्तक दी है। वही 2 दिनों बाद दक्षिण भारत के अन्य राज्यों में भी मानसून दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पहले सप्ताह में मानसून की रफ्तार बिपरजॉय चक्रवात के चलते कमजोर रह सकती है। हालांकि अगले 24 घंटे में पूरे केरल में मानसून सक्रिय हो जाएगा।

वही मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि इसके 48 घंटे के अंदर तमिलनाडु, कर्नाटक, पूर्वी भारत और दक्षिणी पश्चिमी क्षेत्र में भी मानसून के बढ़ते दायरे का असर देखने को मिलेगा। साथ ही धीरे-धीरे मध्य भारत होते हुए उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में भी धीरे-धीरे मानसून दस्तक देगा। उन्होंने कहा कि शुरुआत में मानसून में देरी होगी। हालांकि धीरे-धीरे अगले सप्ताह में इसकी रफ्तार कुछ बढ़ जायेगी।

पछुआ हवा की रफ्तार के साथ मानसून पकडेगा तेजी

वही मानसून की दस्तक को लेकर निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के वाइस प्रेसिडेंट महेश पालावत का कहना है कि अगले 2 से 3 दिन के अंदर पछुआ हवा तेज हो जाएगी और मानसून जोर पकड़ेगा। किसा।नों को बुवाई के लिए तय समय से 1 सप्ताह से 10 दिन तक का इंतजार करना होगा साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक बार जब बारिश शुरू हो जाएगी, तो फिर बुवाई का काम भी किसान तेजी से शुरू कर सकते हैं। खेत और फसल पर मानसून की देरी का विपरीत असर भी नजर आ सकता है। हालांकि जून महीने में सामान्य से कुछ कम बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।