बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का डांस विडियो हुआ वायरल, मोर के साथ नाचते दिखे महाराज

Written by: Voice Desk | biharivoice.com • 30 मई 2023, 9:26 पूर्वाह्न

Dhirendra Shastri dance video: बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री को आज कौन नहीं जानता , हाल के दिनों मे ये छाए हुए है। ऐसे में धीरेंद्र शास्त्री का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। धीरेंद्र शास्त्री का यह डांस वीडियो अभी काफी ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री मोर के साथ नाचते दिख रहे हैं। यह वीडियो धीरेंद्र शास्त्री के ऑफिशियल चैनल से शेयर किया गया है।

आपको बता देंगे अभी धीरेंद्र शास्त्री गुजरात में हैं, उनका सूरत में आजकल दरवार लग रहा है। यह वीडियो भी गुजरात का ही है। गुजरात मे मोर नजर आना आम बात है। इस वीडियो में धीरेंद्र शास्त्री मोर के साथ नाचते दिख रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियोको देख कोई बाबा का नया रूप बता रहा है तो वही कोई बाबा को ढोंगी भी कहा है ।

यहां देखें वीडियो

ये भी बता दें कि सूरत में लगे दरबार मे धीरेंद्र शास्त्री ने एक बार फिर से हिंदू राष्ट्र को लेकर बड़ी बात कही है। इस बार भारत के साथ-साथ पाकिस्तान को भी हिंदू राष्ट्र बनाने की बात कही है।  उन्होंने कहा कि अगर भारत के हिंदू एकजुट हो जाए तो भारत क्या पाकिस्तान भी हिंदू राष्ट्र बन जाएगा। इसके अलावा दरबार में धर्मांतरण को लेकर भी शास्त्री जी ने कई सारी बातें कहीं। अभी कई दिनों तक धीरेंद्र शास्त्री जी का दरबार गुजरात में ही लगने वाला है।

About the Author :

Related Post