2000 Rupee Note Ban: 2000 के नोट बंद, बदलवाने के लिए आपके पास है सिर्फ इतना समय

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 19 मई 2023, 8:25 अपराह्न

Again Notebandi, 2000 Rupee Note Ban: एक बार फिर देश को नोटबंदी की मार झेलनी पड़ेगी। दरअसल भारतीय रिजर्व बैंक ने सबसे बड़ी करेंसी 2000 के नोट को बंद करने का फैसला कर लिया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक 2000 का नोट लीगल टेंडर तो रहेगा, लेकिन इसे सरकुलेशन के दायरे से बाहर कर दिया जाएगा। रिजर्व बैंक के मुताबिक देश के बैंकों को सलाह दी गई है कि 2000 के नोट को तत्काल प्रभाव से जारी करना बंद कर दिया जाए। बता दें कि क्लीन नोट पॉलिसी के मद्देनजर रिजर्व बैंक की ओर से यह फैसला किया गया है, जिसके मुताबिक 30 सितंबर 2023 तक 2000 के नोटों को आप बैंक में जमा कराकर बदलवा सकते हैं, लेकिन इसके लिए भी कुछ नियम और कानून लागू है, जिनके बारे में हम आपको डिटेल में बताते हैं।

कब तक बदल सकते हैं 2000 के नोट

रिजर्व बैंक के मुताबिक 23 मई 2023 से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 के नोटों कि सिर्फ ₹20000 तक की करेंसी यानी आप 10 नोटों को बदल सकते हैं। 2000 के नोटों को बदलने के लिए आपके पास 23 मई से 30 सितंबर 2023 तक का समय है। इस समय के दौरान ही आपको अपने 2000 के नोटों को बदलना होगा।

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने साल 2016 में नोटबंदी के बाद 2000 के नोटों को जारी किया था। बीते कुछ महीनों में मार्केट में 2000 के नोट का सर्कुलेशन कम हो गया था। इतना ही नहीं लोगों ने यह भी कहा था कि एटीएम से भी 2000 के नोट निकलने बंद हो गए हैं। वहीं अब इस संबंध में सरकार ने संसद में भी जानकारी दे दी है।

एक बार फिर नोटबंदी

8 नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात 8:00 बजे नोटबंदी का ऐलान किया था, जिसके बाद 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए गए थे। इन करेंसी के बंद होने के बाद भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से 500 और 2000 के नए नोट जारी किए गए थे। वहीं अब रिजर्व बैंक की और से एक बार फिर नोटबंदी का ऐलान करते हुए 2000 के नोटों को चलन के दायरे से बाहर कर दिया गया है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post