Hero Karizma के लुक से उठा पर्दा, जानें क्या मिलेगा नया और क्या होगा इसमें खास

New Hero Karizma XMR 210: Hero मोटरकॉर्प की Karizma XMR 210 का इंतजार कर रहे लोंगो के लिए बड़ी खुशखबरी है। दरअसल कंपनी की नेक्स्ट जनरेशन Karizma XMR 2023 से फाइनली पर्दा उठ गया है। मालूम हो कि कंपनी अपनी इस धांसू बाइक को हाल ही में एक डीलर इवेंट में पेश किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी इसे अगले तीन महीने में लॉन्च कर सकती है। हालांकि अब तक इसके लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नही की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2023 Hero Karizma XMR बाइक को काफी स्पोर्टी लुक में डिजाइन किया गया है। साथ ही इसमें आपकों काफी हाइटेक फीचर्स और स्पेसिफिकेशन भी मिल रहे हैं। खास बात ये है कि 2023 Hero Karizma XMR बाइक अपने सेगमेंट में सबसे कम कीमत वाली बाइक हो सकती है। साल ही बता दे कि इस न्यू जनरेशन हीरो करिज्मा जेडएमआर क में यूएसडी फोर्क्स, राइड-बाय-वायर टेक, स्लिपर क्लच आदि जैसी दमदार फीचर्स भी मिल रहे है।

New Hero Karizma XMR 210

इसके साथ ही अगर आपको भी 2023 हीरो करिज्मा जेडएमआर (2023 Hero Karizma XMR) के लॉन्च होने का इंतजार तो आईये इसके लॉन्च के साथ-साथ इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारें में डिटेल में बताते है।

2023 Hero Karizma XMR का डिजाइन

Hero Karizma XMR की नई-जेनरेशन करिज्मा का डिजाइन काफी हद तक इसके पुराने मॉडल से मेल खाता है। हालाकि इस दौरान इसमें कुछ कॉस्मेटिक चेंज भी किये गए है। इसके अलावा इसमें फास्ट पैनलिंग और स्पोर्टी ग्राफिक्स के साथ आरामदायक राइडिंग स्टांस भी आपकों मिल रहा है। बात न्यू जनरेशन Karizma ZMR के इंजन की करें तो बता दे इसमें सिंगल सिलेंडर वाला 210cc का इंजन लगाया गया है। बता दे ये इंजन लिक्विड कूल्ड तकनीक पर बेस्ड होगा। हालांकि कंपनी ने इसकी पावर और टॉर्क के बारे में अभी खुलासा नहीं किया है।

वहीं सूत्रों की मैने तो यह नई-जेन करिज्मा जेडएमआर करीब 25 बीएचपी की अधिकतम पावर और 30 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होता है। साथ इस इंजन के साथ 6 स्पीड गियरबॉक्स को जोड़ा जा सकता है जिसके साथ स्लिपर क्लच को भी दिया जा रहा है।

इसके साथ बात Hero Karizma XMR 210 के ब्रेकिंग सिस्टम की करें, तो बता दे कि इस बाकि के दोनों व्हील में डिस्क ब्रेक के साथ-साथ डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी आपकों दिया गया है। साथ ही इसके सस्पेंशन सिस्टम में फ्रंट में यूएसडी फोर्क्स और रियर में 5 टाइम एडजस्टेबल स्प्रिंग बेस्ड शॉक एब्जॉर्बर भी आपकों ऑफर किये गए हैं।

Kavita Tiwari