Weather Report Today: दिल्ली-बिहार में गर्मी का कहर, इन राज्यों में होगी बारिश; जानें कैसा है आपके शहर का हाल?

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 16 मई 2023, 1:02 अपराह्न

Weather Report Update: देश के तमाम हिस्सों में गर्मी का कहर अपने चरम पर है। कहीं चिलचिलाती धूप है, तो कहीं गर्म हवाएं शरीर को छेद रही है। ऐसे में बात राजधानी दिल्ली की करें तो बीते 24 घंटे में कई बार दिल्लीवासी धूल भरी आंधी की मार झेल चुके हैं। वहीं गर्मी का पारा भी 40 के पार है। पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बूंदाबांदी की बौछार से लोगों को तपतपाती गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। ऐसे में हम आपको आपके शहर के मौसम का हाल बताते हैं।

क्या है नई दिल्ली में मौसम का हाल?

मौसम विभाग के मुताबिक नई दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नई दिल्ली में आज हल्की बारिश के साथ बूंदाबांदी होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं बारिश और बूंदाबांदी से दिल्ली में तापमान कुछ हद तक नम हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 18 मई दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर संभावित आंकड़े सच होते हैं, तो राजधानी दिल्ली में तापमान 40 डिग्री से नीचे आ सकता है।

विभाग द्वारा साझा ताजा जानकारी के मुताबिक जहां राजधानी दिल्ली में बारिश से तापमान में गिरावट होगी, तो वही उत्तर पश्चिम में चल रही तेज हवाएं और राजस्थान में लू जैसी हवाओं के कारण लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण इन राज्यों में बादल बने रहेंगे, लेकिन बारिश होने की संभावना नहीं है।

कैसा होगा उत्तर प्रदेश का मौसम

वही उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज मौसम का तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा, तो वही गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक रहेगा। गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहेगा, जिसके चलते लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ेगा।

कैसा होगा अन्य राज्यों का मौसम?

वही बात अन्य राज्यों के मौसम की करें तो बता दें कि मौसम विभाग द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक जहां बिहार के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में लोगों को चिलचिलाती धूप के साथ लू का सामना करना पड़ेगा। साथ ही केरल, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश सहित कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। हरियाणा राजस्थान और आसपास के कई राज्यों में धूल भरी आंधी के साथ लोगों को हल्की बारिश के कारण गर्मी से राहत मिलेगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post