Bullet Train Project: मुंबई से लेकर अहमदाबाद के बीच चलने वाली देश की पहली बुलेट ट्रेन का प्रोजेक्ट एक बार फिर रुक गया है। आंकड़ों के आधार पर बात करें तो बता दें कि 31 मार्च तक इस प्रोजेक्ट का सिर्फ 30.15 फ़ीसदी ही काम हुआ था। वही गुजरात की ओर से 35.35 फ़ीसदी काम हो चुका है, जबकि महाराष्ट्र में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की रफ्तार धीमी पड़ गई है। अब तक महाराष्ट्र में सिर्फ 19.65 फ़ीसदी ही काम हुआ है। परियोजना के आधार पर लगभग 56.34 फ़ीसदी सिविल कार्य पूरा कर लिया गया है और अब तक 272.89 किलोमीटर का काम ऑल ओवर हुआ है।
ऐसे में रेल मंत्रालय की ओर से बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर साझा की गई जानकारी के मुताबिक 170.56 किलोमीटर तक का घाट का काम किया जा रहा है, लेकिन अब तक 45.40 किमी गर्डर्स ही लांच किए गए हैं। ऐसे में सीधे तौर पर बुलेट ट्रेन के काम की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है।
कब पूरा होगा बुलेट ट्रेन का सपना?
बता दे भारत की पहली बुलेट ट्रेन मुंबई अहमदाबाद के बीच चलने वाली है। ऐसे में मुंबई अहमदाबाद हाई स्पीड ट्रेन का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 1,08,000 करोड़ बताई जा रही है। वही इसके पूरा होने का लक्ष्य अगस्त 2026 निर्धारित किया गया है। इसके बाद सूरत बिलिमोरा में 63 किनी के बीच इसका ट्रायल किया जाएगा। पूरे 508 किलोमीटर लंबे मुंबई अहमदाबाद कॉरिडोर में महाराष्ट्र में 156 किमी और गुजरात में 352 किमी हिस्सा शामिल है। जानकारों के मुताबिक साल 2027 से इस बुलेट ट्रेन को सुचारु रुप से चालू करने की संभावनाएं जताई जा रही है।
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक बुलेट ट्रेन 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ेगी। मुंबई अहमदाबाद के बीच पूरी दूरी यह लगभग 127 मिनट यानी करीबन 2 घंटे 7 मिनट में तय करेगी। ऐसे में आप खुद ही इसकी रफ्तार का अंदाजा लगा सकते हैं। एमएएचएसआर में वायडक्ट्स में 460 किमी और 9.22 किमी लंबा पुल, 25.87 किमी लंबा सुरंग, 12.9 किमी लंबी तटबंधों/कटिंग के साथ-साथ इसमें लंगभग 92 फीसदी हाई-स्पीड एलिवेटेड रेलवे ट्रैक भी शामिल है।