एनकाउंटर होई या केहूं बिरादरी वाला… अतीक अहमद ने 19 साल पहले ही कर दी थी अपनी मौत की भविष्यवाणी!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 16 अप्रैल 2023, 5:22 अपराह्न

Atiq Ahmad Prediction For Death: शनिवार रात 11:00 बजे गैंगस्टर अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद को 3 लोगों ने मौत के घाट उतार दिया। अतीक अहमद और उसके भाई को मारने की यह पूरी साजिश लवलेश तिवारी, अरुण मौर्य और सनी नाम के आरोपियों ने रची थी। देर रात प्रयागराज पुलिस अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को मेडिकल के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान जब अतीक और अहमद मीडिया से बातचीत के लिए रुके, तभी तीनों ने ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरु कर दिया।

तीनों ने 9 राउंड फायरिंग की और इसके बाद अतीक अहमद मौके पर ही ढेर हो गया। अतीक अहमद के साथ ही 15 अप्रैल को उसके आतंक का भी अंत हो गया है। हालांकि जिस तरीके से यह सब कुछ हुआ इसे किसी भी मायने में सही नहीं ठहराया जा सकता, लेकिन क्या आप जानते हैं 19 साल पहले अतीक अहमद ने अपने अंत की कुछ ऐसी ही भविष्यवाणी की थी।

19 साल पहले अतीक अहमद ने की थी मौत की भविष्यवाणी

अतीक अहमद ने 19 साल पहले ही अपनी मौत की भविष्यवाणी कर दी थी। साल 2004 में अतीक अहमद ने एक स्थानीय पत्रकार से बातचीत के दौरान यह भविष्यवाणी की थी। दरअसल इस दौरान जब लोकसभा चुनाव लड़ने के कारणों को लेकर पत्रकार ने अतीक अहमद से बात की, तो उसने कहा अपराध की दुनिया में सबको पता है अंजाम क्या होता है… और इसको कब तक टाला जा सकता है। यह सब इसकी ही जद्दोजहद है।

इस दौरान उसने लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर पत्रकार से बात करते हुए अपनी तुलना देश के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से की थी। दरअसल जब उससे यह सवाल पूछा गया कि- आपको पता है इस सीट से नेहरू सांसद रह चुके हैं। तब अतीत ने जवाब में कहा कि पंडित जी की तरह हम भी नैनी जेल में हैं। उन्होंने वहां किताबें लिखी थी, हम अपनी हिस्ट्री की वजह से जेल में पड़े है। हमारा अंत या तो एनकाउंटर होगा या कोई अपनी बिरादरी का सिरफिरा करेगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post