सिर्फ 15 लाख में खोलें पेट्रोल पंप और बन जाये करोड़पति, जाने क्या-क्या करना होगा?

How to open petrol pump in rural area: अगर आप भी पेट्रोल पंप का बिजनेस खोलने के बारे में सोच रहे हैं, तो आइए हम आपको यह बताएं कि कैसे आप 15 लाख के अंदर पेट्रोल पंप खोल सकते हैं। पेट्रोल पंप के बिजनेस में कितना मुनाफा है? और पेट्रोल पंप खोलने के लिए किन-किन कागजों की जरूरत होती है? इन सब के बारे में डिटेल में बताते हैं और साथ ही पेट्रोल पंप खोलने के पूरे प्रोसेस के बारे में भी बताते हैं।

Petrol Pump

कैसे खोल सकते हैं पेट्रोल पंप?

  • पेट्रोल पंप खोलने के लिए सबसे पहले यह जरूरी है कि आपके पास अपनी जमीन हो।
  • इसके बाद आप 12 से 15 लाख रुपए में पेट्रोल पंप की डीलरशिप ले सकते हैं। बता दे यह बजट ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलने का है।
  • अगर आप शहरी क्षेत्र में पेट्रोल पंप खोलते हैं तो आपको 20 से 25 लाख रुपए खर्च करने होंगे।
  • इस दौरान ध्यान रखें कि जमीन ब्लैक लिस्टेड या एक्सक्लूडेड जोन में ना हो।
  • बता दे प्रति लीटर पेट्रोल पर आपको ₹2 से लेकर ₹5 तक का कमीशन मिलता है। ऐसे में आप महीने में लाखों और सालों में करोड़ों की कमाई कर सकते हैं।

Petrol Pump

पेट्रोल पंप खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोल पंप खोलने के लिए सबसे पहला शर्त यह है कि आपकी उम्र 21 साल से 55 साल के बीच होनी चाहिए।
  • भारत के किसी भी राज्य में पेट्रोल पंप खोलने की सबसे जरूरी शर्त यह है कि आप भारतीय नागरिक हो। ऐसे में यदि आप कोई NRI है तो यह जरूरी है कि आप 182 दिनों से भारत में रह रहे हो।
  • साथ ही आपको पेट्रोल पंप खोलने के लिए अपना जन्म प्रमाण पत्र भी दिखाना होगा।
  • मालूम हो कि अगर आप जनरल कैटेगरी से हैं, तो आपको 12वीं पास की डिग्री दिखानी होगी। जबकि एससी/एसटी/ओबीसी के लोगों को दसवीं की डिग्री दिखानी होगी।
  • अगर आप शहर में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन करते हैं, तो आपको ग्रेजुएशन की डिग्री दिखानी होगी।

Petrol Pump

बता दे कि पेट्रोल पंप खोलने के लिए प्रमुख तेल विपणन कंपनियां अलग-अलग शहरों और लोकेशन में पेट्रोल पंप खोलने की योजनाओं की जानकारी न्यूज़पेपर और ऑनलाइन विज्ञापन के जरिए अक्सर निकालती रहती है। अगर आप आवेदन करना चाहते हैं, तो ओएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पेट्रोल पंप की डीलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप उनकी सभी शर्तों पर खरे उतरते हैं, तो आप पेट्रोल पंप खोल सकते हैं।

whatsapp channel

google news

 

Petrol Pump

कैसे मिलती है पेट्रोल पंप खोलने का परमिशन?

पेट्रोल पंप के लिए आपको कई सर्टिफिकेट और परमिशन भी चाहिए होगी, जिनमें आप की लोकेशन को सर्टिफाइड बताया गया हो और साथ ही आपको इसके लिए एक एनओसी भी लेना होगा, जो आप लाइसेंस अथॉरिटी से बनाएंगे। नगर निगम विभाग यानी एमसीडी की ओर से अग्नि सुरक्षा कार्यालय की मंजूरी और इस मामले से जुड़ी अन्य अथॉरिटी और सर्टिफिकेट के साथ-साथ आपका ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ ही आपको अपना पेट्रोल पंप खोलने में मदद करेगा।

Share on