आ रही है पटना से रांची के लिए नई वंदे भारत ट्रेन, यहां देखें इसका पूरा रूट और समय

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 29 मार्च 2023, 11:16 पूर्वाह्न

Vande Bharat Train In Bihar: बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल जल्द ही पटना से रांची का सफर में 7 घंटों का रह जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि 25 अप्रैल से बिहार में पहली वंदे भारत ट्रेन पटरी पर दौड़ती नजर आएगी। इसके साथ ही जहां बिहार को पहली वंदे भारत की सौगात मिलेगी, तो वही पटना से रांची सफर करना लोगों के लिए आसान हो जाएगा। बिहार में पटना से रांची के बीच चलने वाली इस नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से जुड़ी जानकारी खुद रेलवे मंत्रालय की ओर से जारी की गई है।

Vande Bharat Train In Bihar

बिहार में दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन

रेल मंत्रालय की ओर से साझा जानकारी के मुताबिक यह नई वंदे भारत ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इस ट्रेन को कोडरमा से टाटीसिलवे के बीच नई रेल लाइन से परिचालित किया जाएगा। इससे पटना और हटिया के बीच लगभग 70 किलोमीटर की दूरी कम हो जाएगी और साथ ही लोगों के लिए कम समय में लंबे सफर को तय करना भी आसान हो जाएगा।

क्या होगी बिहार वंदे भारत ट्रेन की टाइमिंग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना से रांची के बीच चलने वाली यह वंदे भारत ट्रेन सुबह 6:45 पर खुलेगी और दोपहर 1:45 पर हटिया पहुंचेगी। इसके बाद यह यहां से 2:30 पर चलेगी और रात 9:30 पर पटना पहुंचेगी। हालांकि इसकी टाइमिंग को लेकर अभी तक कोई कन्फर्मेशन सामने नहीं आया है। यही वजह है कि अभी इसके टिकट भी नहीं मिल रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रांची-पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाने पर लगभग सहमति बन चुकी है। इस ट्रेन के मेंटेनेंस का काम हटिया यार्ड संभालेगा, जबकि इसका प्राइम मेंटेनेंस रांची में होगा और इसका सेकेंडरी मेंटेनेंस पटना में किया जाएगा।

Vande Bharat Train In Bihar

पटना रांची के बीच चलेगी यह पांचवी ट्रेन

जानकारी के मुताबिक पटना और रांची के बीच मौजूदा समय में  ट्रेनें पहले से चल रही है, जिसमें हटिया-पूर्णिया कोर्ट ट्रेन, हटिया-इस्लामपुर और हटिया-पटना पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, रांची-पटना शताब्दी एक्सप्रेस शामिल है। वहीं अब जल्दी पटना से रांची के बीच पांचवी ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस के तौर पर पटरी पर दौड़ेगी। रांची से पटना के बीच वंदे भारत के चलने से ना सिर्कफ समय की बचत होगी, बल्कि लोग सुविधाजनक सफर भी कर सकेंगे।

वंदे भारत ट्रेन की तैयारी को लेकर दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारी द्वारा जानकारी में बताया गया है कि वंदे भारत ट्रेन चलाने के लिए लोको पायलट और क्रु मेंबर्स को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस ट्रेन को रांची से पटना के बीच नए रूट पर जल्द चलाया जाएगा।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।