Tejashwi Yadav Daughter: बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने आज सुबह ही एक बेटी को जन्म दिया है। इसी के साथ जहां तेजस्वी यादव पिता बन गए हैं, तो वहीं लालू प्रसाद यादव दादा बन गए हैं। बेटी के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है। हर कोई नन्हे मेहमान के स्वागत में जुट गया है। ऐसे में आइए हम आपको बताएं कि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव का असली नाम क्या है और क्या करती हैं राजश्री यादव?
कौन है तेजस्वी की पत्नी राजश्री यादव (Who is Tejashwi Yadav Wife Rajshree Yadav)
तेजस्वी यादव की पत्नी का नाम राजश्री यादव है। हालांकि बता दें कि शादी से पहले उनका नाम रेचल गोडिन्हो (Rachel Godinho) था। दोनों एक साथ दिल्ली के डीपीएस, आरके पुरम स्कूल में पढ़ते थे। राजश्री मूल रूप से हरियाणा की रहने वाली है। बात तेजस्वी यादव की पत्नी के काम की करें तो बता दें कि राजश्री यादव एक एयरलाइन के तहत एयर होस्टेस का काम करती थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजश्री यादव ने ग्रेजुएशन किया हुआ है।
यह बात बेहद कम लोग जानते हैं कि तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव शादी से पहले ईसाई धर्म से ताल्लुक रखती थी। उनका असली नाम रेचल गोडिन्हो था और उनका जन्म एक ईसाई परिवार में हुआ था। रेचल ने शादी से पहले कई सालों तक केबिन क्रू के तौर पर काम किया है। कहा जाता है कि रेचल ने साल 2019 से अपनी नौकरी छोड़ दी थी। इसी दौरान तेजस्वी ने रेचल से शादी की प्लानिंग भी की थी।
फिलहाल बिहार डिप्टी सीएम के परिवार में खुशियों का माहौल है। बेटी के जन्म के बाद से तेजस्वी यादव को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बता दे कि तेजस्वी के पिता बनने की खबर उनकी बहन ने ट्वीटर के जरिये साझा की थी। इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव और उनकी बेटी की पहली तस्वीर को भी साथ में साझा किया था।
मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।