Ram Mandir: अब होंगे राम लला के दर्शन, इस दिन पीएम मोदी करेंगे मूर्ति स्थापित, खुल जायेंगे द्वार

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 16 मार्च 2023, 10:13 पूर्वाह्न

Ram Mandir Opening Date: अयोध्या में बन रहे ऐतिहासिक राम मंदिर से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है, जिसके मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनवरी 2024 के तीसरे हफ्ते में अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर में भगवान श्री राम की मूर्ति की मूल स्थापना करेंगे और इसी के साथ भक्तों के लिए भगवान रामलला के दर्शन के द्वार खोल दिए जाएंगे।

Ram Mandir

कब से खुलेंगे राम मंदिर के द्वार

गौरतलब है कि राम मंदिर के निर्माण और प्रबंधन के लिए स्थापित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज की ओर से यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। इस दौरान उन्होंने इस जानकारी को साझा करते हुए यह भी बताया है कि मंदिर का निर्माण कार्य पूरे जोरों शोरों से चल रहा है। जनवरी 2024 तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Ram Mandir

मालूम हो कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज ने यह सभी जानकारी साझा की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि जनवरी 2024 के तीसरे सप्ताह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कर कमलों से अयोध्या राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना करेंगे।

Ram Mandir

दान पात्र के नकद चंदे में हुआ 3 गुना इजाफा

गौरतलब है कि अयोध्या में भगवान श्री राम के ऐतिहासिक राम मंदिर का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। वही इसके लिए लोग दान भी दिल खोल कर दे रहे हैं। बीते कुछ समय में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए दिए जाने वाले नगद चंदे में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के पदाधिकारी द्वारा साझा जानकारी में बताया गया है कि राम मंदिर को दिए जाने वाले नगद चंदे में भी 3 गुना इजाफा हुआ है। श्रद्धालु भारी मात्रा में दान दे रहे हैं। यही वजह है कि एक बार के दानपात्र से निकाली गई राशि को गिनने में 15 दिन लगते हैं और 15 दिनों में दी गई श्रद्धालुओं की यह दान राशि एक करोड़ से ज्यादा होती है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post