कहां है Manoj Tiwari की पहली पत्नी, क्या तलाक के बाद है सिंगल? क्या करती है रानी तिवारी; जानें

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 16 दिसम्बर 2022, 3:54 अपराह्न

Manoj Tiwari First Wife Rani Tiwari: भोजपुरी एक्टर-सिंगर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चाओं में छाए हुए हैं।

Manoj Tiwari First Wife Rani Tiwari: भोजपुरी एक्टर-सिंगर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चाओं में छाए हुए हैं। दरअसल मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी (Manoj Tiwari Second Wife Surbhi Tiwari) ने हाल ही में उनकी तीसरी बेटी को जन्म दिया है। इसके बाद से ही मनोज तिवारी की निजी जिंदगी से जुड़े कई पहलुओं पर चर्चा शुरू हो गई है। मनोज तिवारी की पहली पत्नी का नाम रानी तिवारी (Manoj Tiwari First Wife Rani Tiwari) है। रानी मनोज तिवारी से तलाक लेने के बाद से अलग रह रही है। हालांकि वह कहां है और किस तरह गुजर-बसर करती है, इस बारे में लोगों को कुछ भी नहीं पता है। ऐसे में आइए हम आपको रानी तिवारी (Rani Tiwari) के बारे में विस्तार में बताते हैं।

कौन है रानी तिवारी (Who is Rani Tiwari)

मनोज तिवारी की पहली पत्नी का नाम रानी तिवारी है। रानी तिवारी से तलाक के 8 साल बाद अपनी बेटी की परमिशन लेकर मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की थी। वही मीडिया में यह खबर भी कई बार सुर्खियां बटोर चुकी है कि रानी तिवारी भी एक पंजाबी सिंगर को डेट कर रही हैं। बीते साल यह खबर सामने आई थी कि रानी तिवारी पंजाबी सिंगर एकम बावा को डेट कर रही है, लेकिन रानी ने कभी भी इस तरह के रिलेशनशिप की खबरों पर कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं दिया है। हालांकि उन्होंने एक पोस्ट जरूर शेयर किया था, लेकिन कुछ समय बाद उसे डिलीट भी कर दिया गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pratima Pandey Rani (@pratimapandey22)

बता दे रानी तिवारी को प्रतिमा पांडे नाम से जाना जाता है। उनका ऑफिशियल यूजर नेम भी प्रतिमा पांडे ही है। इसी नाम से वह अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी नम करती है।

पेशे से एक फेमस डाइटिशियन है रानी तिवारी

रानी तिवारी का ऑफिशल नाम प्रतिमा पांडे है। सोशल मीडिया पर उन्हें इसी नाम से जाना जाता है। रानी तिवारी के सोशल मीडिया पर 16000 फॉलोअर्स है। रानी तिवारी पेशे से एक डाइटिशियन है। इसके अलावा वह महेंद्र सिंह धोनी की कंपनी ऋती स्पोर्ट्स की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर भी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस कंपनी को रानी तिवारी के भाई और धोनी दोनों ने एक साथ शुरू किया था। मालूम हो कि रानी तिवारी मुंबई में अपनी बेटी रीति तिवारी के साथ रहती है।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।

Related Post