नीतीश कुमार ने बिहार सरकार में 454 अधिकारियों को सौंपे नवनियुक्त पत्र, देखें पूरी जानकारी

CM Nitish Hands Appointment Letters To Recruits: बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar CM Nitish Kumar) ने राज्य सरकार के 9 विभागों में 454 अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। इस दौरान इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य सरकार (Bihar Government) में लंबित रिक्तियों को भरने की प्रक्रिया बिहार सरकार की ओर से युद्ध स्तर पर की जा रही है। हमारी सरकार का उद्देश्य हर वर्ग के लोगों को रोजगार मुहैया करना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सौंपे नियुक्ति पत्र

इस समारोह में नव नियुक्ति पत्र सौंपा जाने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि हमने प्रत्येक विभाग में महिलाओं का प्रतिनिधित्व स्तर बढ़ा दिया है। इसके साथ ही राज्य द्वारा पुलिस बल में भी महिलाओं की संख्या को बढ़ने से महिलाओं को सशक्त का बल मिलेगा। इसके साथ ही बिहार पुलिसिंग भी अधिक कुशल और अधिक प्रभावी हो जाएगी। राज्य पुलिस बल में फिलहाल 29,000 महिला पुलिसकर्मी कार्यरत है। यह देश के किसी भी पुलिस महकमे का सबसे अधिक आंकड़ा है।

इन विभागों में भी लोक सेवा आयोग  करेगा नियुक्ति

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा हमारी सरकार समाज के सभी तबकों के विकास के लिए काम कर रही है। नई भर्तियों में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के 134 पदों पर, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 61 पदों पर, ग्रामीण विकास विभाग के 119 पदों पर और गृह विभाग के 52 पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति जल्द से जल्द की जायेगी। उन्होंने बताया कि इनकी नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से जल्द की जाएगी।

इसके साथ ही बता दे कि सोमवार को हुई नीतीश कैबिनेट की बैठक में कई खाली पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति बहाली करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। साथ ही कई विभागों में जरूरत के हिसाब से नए पदों को सृजित करने के निर्देश भी कैबिनेट की ओर से दिए गए हैं।

Kavita Tiwari